Nov 23, 2024
9:04 PM (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झामुमो ने 34 सीटें जीती हैं और सबसे बड़ी पार्टी बनी है। झामुमो के साथ गठबंधन में शामिल कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल को 4 और अन्य को दो सीटें मिली हैं। यहां सरकार बनाने के लिए कम से कम 41 सीटें जरूरी हैं और झामुमो गठबंधन के पास 56 सीटें हैं। ऐसे में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ है। वहीं, बीजेपी को 21 सीटें मिली हैं। अन्य सहयोगी दलों को मिलाकर बीजेपी के गठबंधन में 24 सीटें हैं। बीजेपी सहित गठबंधन में शामिल सभी दलों की सीटें कम हुई हैं। 2019 में अकेले बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं।
Nov 23, 2024
7:55 PM (IST)
कल झामुमो गठबंधन की अहम बैठक
झारखंड में झामुमो की अगुआई वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ ही हेमंत सोरेन का एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, “कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक है, जिसमें नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहेंगे। गठबंधन सहयोगियों की एक और बैठक होगी। बैठक के बाद आगे के फैसले लिए जाएंगे।”
Nov 23, 2024
7:23 PM (IST)
तेजस्वी बोले- ‘हेमंत सोरेन भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बने’
झारखंड में झामुुमो गठबंधन की बड़ी जीत के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “झारखंड में हमने 4 सीटें जीती हैं और 1 या 2 सीटें बहुत कम अंतर से हारी हैं। हेमंत सोरेन भारी बहुमत के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। हम उनका धन्यवाद करते हैं। जहां तक बिहार उपचुनाव की बात है, हमने वो सभी चार लोकसभा सीटें जीती थीं, जिन पर चुनाव हुए थे। हम 2024 का उपचुनाव हार गए, हम 2025 में जीतेंगे। 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है। हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कीमत पर बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बने।”
Nov 23, 2024
6:54 PM (IST)
शिबु सोरेन के आवास पर पहुंचे हेमंत
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और पार्टी नेता कल्पना सोरेन के साथ रांची में जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे। राज्य में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है और यहां झामुमो एक बार फिर सरकार बनाने के लिए तैयार है। हेमंत सोरेन लगातार दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
Nov 23, 2024
6:26 PM (IST)
रांची में लगे हेमंत सोरेन के पोस्टर
रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं और हेमंत सोरेन के पोस्टर लगाए हैं। हरमू चौक पर लगे पोस्टर में लिखा है “सबके दिलों पर छा गया, शेरदिल सोरेन फिर आ गया।”
Nov 23, 2024
5:57 PM (IST)
हेमंत सोरेन ने कहा धन्यवाद
झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन ने सभी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और चुनाव को सफल बनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की ताकत आम लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने यह भी कहा कि हर सीट का नतीजा आने के बाद आगे का फैसला करेंगे।
Nov 23, 2024
5:31 PM (IST)
झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पार्टी की जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ता ढोल-नागड़ों के साथ डांस करते दिखे और जमकर पटाखे भी जलाए।
Nov 23, 2024
5:17 PM (IST)
कल्पना सोरेन ने लिखा- ‘झारखंड के जन-जन की जीत’
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की अगुआई वाले गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कल्पना सोरेन ने परिवार के साथ फोटो शेयर की। इस फोटो में हेमंत के साथ पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चे भी नजर आए। तस्वीर में पूरा परिवार खुश नजर आ रहा था। उन्होंने लिखा “गांडेय समेत झारखण्ड की जीत के बाद रांची एयरपोर्ट में परिवार के साथ…. यह ऐतिहासिक जीत, झारखण्ड के जन-जन की जीत है। जय झारखण्ड!” कल्पना की पोस्ट को हेमंत सोरेने ने दोबारा पोस्ट किया।
Nov 23, 2024
5:05 PM (IST)
जीत के बाद हेमंत सोरेन की प्रेस कॉन्फ्रेंस
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद मुख्यमंत्री आवास से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इंडिया गठबंधन को विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिला है और हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
Nov 23, 2024
4:37 PM (IST)
हार के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी का बयान
झारखंड में नेता प्रतिपक्ष रहे बीजेपी उम्मीदवार अमर बावरी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद उन्होंने जीतने वाले को बधाई दी और कहा कि उनसे या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से जो भी कमी रह गई थी। उसे ध्यान में रखते हुए लोगों की सेवा करेगें और उन्होंने चुनाव हारने के बावजूद जनता के बीच रहने का दावा किया।
Nov 23, 2024
4:21 PM (IST)
कल्पना सोरेन ने लिखा- यह हर मंईयां की जीत
झारखंड में झामुमो और कांग्रेस के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कल्पना सोरेने ने जीत का जश्न मनाते हुए तस्वीरें शेयर की और लिखा कि यह हर मंईयां की जीत है। यह सच्चाई की जीत है, आपसी भाईचारे की जीत है।
Nov 23, 2024
3:46 PM (IST)
कोडरमा में बीजेपी की जीत
कोडरमा में बीजेपी उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव ने 5793 वोट से जीत दर्ज की है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला था, लेकिन अंत में बीजेपी प्रत्याशी ने बाजी मारी। सभी 22 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव को 86689 वोट मिले। वहीं, राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को 80896 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता को 68934 वोट मिले।
Nov 23, 2024
3:28 PM (IST)
कल्पना सोरेन ने गांडेय के लोगों को शुक्रिया कहा
झारखंड की गांडेय सीट से जीत दर्ज करने के बाद झामुमो उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय, गिरिडीह और राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा “मुझ पर प्यार बरसाने और अपनी बेटी की तरह आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।”
Nov 23, 2024
3:15 PM (IST)
धनबाद में कांटे की टक्कर
धनबाद जिले में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर रही है। यहां की छह विधानसभा सीट में तीन पर भाजपा की जीत हुई, जबकि तीन पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई है। यहां भाजपा को एक सीट का नुकसान हुआ है। भाजपा के लिए धनबाद से राज सिन्हा , झरिया से रागिनी सिंह, जबकि बाघमारा से शत्रुघ्न महतो ने जीत हासिल की। वहीं, सिंदरी से भाकपा माले के चंद्रदेव महतो, निरसा से माले के अरूप चटर्जी, और टुंडी से जेएमएम के मथुरा महतो ने जीत हासिल की।
Nov 23, 2024
2:59 PM (IST)
झारखंड के लोगों ने कांग्रेस और जेएमएम पर भरोसा किया: तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क
झारखंड के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा, “यह कांग्रेस और जेएमएम दोनों के लिए एक बड़ी जीत है। झारखंड के लोगों ने कांग्रेस पार्टी और जेएमएम नेतृत्व पर भरोसा किया…”
साथ ही उन्होंने एनडीए द्वारा उठाए गए बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कहा, “बांग्लादेशी मुद्दा सीमा-घुसपैठ का मुद्दा है। सीमा नियंत्रण के लिए कौन जिम्मेदार है? यह बीजेपी सरकार के नेतृत्व वाली भारत सरकार का कर्तव्य है। इसलिए, लोगों का मानना था कि ये लोग सभी गलत कहानियां सुना रहे थे।”
Nov 23, 2024
2:39 PM (IST)
कल्पना सोरेन ने मनाया जश्न
जेएमएम+ की बढ़त जारी रहने के बीच गांडेय से पार्टी उम्मीदवार और सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने मनाया जश्न।
Nov 23, 2024
2:03 PM (IST)
कोडरमा सीट पर आगे निकली भाजपा
झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री और कोडरमा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ नीरा यादव ने शुरूआत में पिछड़ने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव पर बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के अनुसार, नौवें दौर की मतगणना के बाद डॉ यादव फिलहाल 1,640 वोटों से आगे चल रही हैं।
Nov 23, 2024
1:22 PM (IST)
JMM कार्यालय में बांटी गई मिठाई
झारखंड विधानसभा चुनवा में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए रांची में JMM कार्यालय में मिठाई बांटी गई। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, झारखंड में JMM के नेतृत्व गठबंधन 51 सीटों पर आगे चल रहा है।
Nov 23, 2024
1:12 PM (IST)
जेएमएम+ 51 सीटों पर आगे
आधिकारिक चुनाव आयोग के अनुसार, जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में 81 सीटों में से 51 पर बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
Nov 23, 2024
12:55 PM (IST)
इस बार महिलाएं जीत रही हैं: कल्पना सोरेन
झारखंड में वोटों की गिनती चल रही है। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, “…मतगणना अभी भी जारी है। जब हमने इतना इंतजार किया है, तो कुछ और घंटे इंतजार करते हैं। मुझे लगता है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इसलिए, इंतजार करते हैं…सभी ने 23 नवंबर का इंतजार किया है। मुझे लगता है कि हमें 2-3 घंटे और इंतजार करना चाहिए…झारखंड के लोगों ने विकास का रास्ता चुना है। इस बार महिलाएं जीत रही हैं…”
Nov 23, 2024
12:45 PM (IST)
हेमंत सोरेन 12000 वोटों से आगे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम पर 12,818 मतों से बढ़त बना ली है, चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार। 2019 में, सोरेन ने दो सीटों – बरहेट और दुमका – से चुनाव लड़ा और दोनों पर क्रमशः 25,740 और 13,188 के अंतर से जीत हासिल की। बाद में, उन्होंने दुमका सीट खाली कर दी, जहा से उनके भाई बसंत सोरेन उपचुनाव में चुने गए।
Nov 23, 2024
12:40 PM (IST)
झारखंड के लोगों ने विकास का रास्ता चुना है: कल्पना सोरेन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बढ़त बनाए रखने के बीच गांडेय से पार्टी की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चल रही मतगणना के बीच सावधानी बरतने का आग्रह किया है। मीडिया से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा, “मतगणना अभी भी जारी है। हमने इतना लंबा इंतजार किया है, इसलिए कुछ और घंटे इंतजार करते हैं। अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। हर कोई 23 नवंबर का इंतजार कर रहा है, इसलिए 2-3 घंटे और इंतजार करने से कोई नुकसान नहीं होगा।” उन्होंने विकास और प्रगतिशील बदलाव के लिए लोगों के समर्थन पर जोर देते हुए जनादेश के बारे में आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “झारखंड के लोगों ने विकास का रास्ता चुना है।” उन्होंने कहा कि चुनाव में महिला उम्मीदवारों की उल्लेखनीय जीत हुई है।
Nov 23, 2024
12:02 PM (IST)
जेएमएम कार्यालय में मनाया जाएगा जश्न
झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यहां झामुमों ने बहुमत के आंकड़ें को पार कर लिया है। इस बीच जेएमएम के कार्यालय में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ देर के बाद जेएमएम की तरफ से जश्न मनाया जाएगा।
Nov 23, 2024
11:51 AM (IST)
जेएमएम+ 48 सीटों पर आगे, पीछे छूटी भाजपा
चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में मतगणना जारी है और जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अब तक 31 सीटों पर आगे चल रहा है। राज्य में 81 सीटों पर मतगणना जारी है।
Nov 23, 2024
11:47 AM (IST)
जेएमएम के स्टीफन मरांडी चल रहे आगे
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। महेशपुर उन निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जहां 20 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव में मतदान हुआ था। इस निर्वाचन क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी और भाजपा उम्मीदवार नवनीत हेम्ब्रोम के बीच मुकाबला था। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जेएमएम के मरांडी वर्तमान में करीब 16,000 वोटों से आगे चल रहे हैं, उसके बाद भाजपा के हेम्ब्रोम दूसरे स्थान पर हैं। यह सीट मरांडी का गढ़ मानी जाती है, जो यहां जीत की हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 2019 के पिछले विधानसभा चुनाव में स्टीफन मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी के मिस्त्री सोरेन को हराकर महेशपुर सीट जीती थी।
Nov 23, 2024
11:38 AM (IST)
जेएमएम 48 सीटों पर आगे
झारखंड में चुनाव के मद्देनजर वोटों की गणना जारी है। इस बीच जेएमएम+ 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा+ 31 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
11:37 AM (IST)
भवनाथपुर सीट से भानु प्रताप शाही आगे
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। भवनाथपुर उन निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जहां 13 नवंबर को पहले चरण के चुनाव में मतदान हुआ था। इस निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता अनंत प्रताप देव के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा के साही वर्तमान में 120 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि झामुमो के देव दूसरे स्थान पर हैं। गौरतलब है कि साही इस सीट पर लगातार तीसरी जीत की कोशिश कर रहे हैं।
Nov 23, 2024
11:34 AM (IST)
रांची से सीपी सिंह आगे, महुआ माजी पीछे
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रांची उन निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जहां 13 नवंबर को चुनाव के पहले चरण में मतदान हुआ था। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह और झामुमो उम्मीदवार महुआ माजी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, सिंह वर्तमान में 15,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि माजी दूसरे स्थान पर हैं।
Nov 23, 2024
11:31 AM (IST)
कांग्रेस हेडक्वार्टर का वीडियो आया सामने
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जेएमएम के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बहुमत के आंकड़ें को पार कर लिया है। कांग्रेस यहां 14 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में दिल्ली स्थिति कांग्रेस हेडक्वार्टर का हाल कुछ ऐसा है।
Nov 23, 2024
11:14 AM (IST)
मोहन यादव बोले- भाजपा ने लोगों की आशाओं को किया पूरा
महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, “परिणामों के शुरुआती रुझानों को देखते हुए, मैं कह सकता हूं कि मुझे यह देखकर संतुष्टि हो रही है कि भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल हो रही है।”
Nov 23, 2024
11:02 AM (IST)
जेएमएम ने बहुमत के आंकड़ें को किया पार
झारखंड में मतगणना जारी है। इस बीच जेएमएम+ 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा+ 29 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि जेएमएम बहुमत के आकड़ें को पार चुकी है।
Nov 23, 2024
10:46 AM (IST)
जेएमएम 50 सीटों पर चल रही आगे, भाजपा को छोड़ा पीछे
झारखंड में मतगणना जारी है। इस बीच जेएमएम+ 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा+ 29 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
10:27 AM (IST)
जेएमएम ने भाजपा को छोड़ा पीछे
झारखंड में मतगणना जारी है। यहां जेएमएम+ ने पासा पलट दिया है। जेएमएम+ 46 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा+ 34 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
10:13 AM (IST)
झारखंड में भाजपा ने पलटी बाजी, जेएमएम के छोड़ा पीछे
झारखंड में मतगणना जारी है। यहां भाजपा+ 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेएमएम+ 35 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
10:03 AM (IST)
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा सांसद ने ‘कमल’ की जीत का दावा किया
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चल रही मतगणना पर टिप्पणी करते हुए भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि दिन चढ़ने के साथ ही शुरुआती रुझान बदल जाएंगे। उन्होंने कहा, “चुनाव प्रचार के दौरान मैंने कई जगहों का दौरा किया और पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैलियों में भारी भीड़ देखी। यह उत्साह अब ईवीएम में भी दिख रहा है, क्योंकि ‘कमल’ का प्रतीक जीत की ओर बढ़ रहा है।”
Nov 23, 2024
10:00 AM (IST)
जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन 42 सीटों पर आगे, एनडीए 31 पर आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में मतगणना जारी है और जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए अब तक 31 सीटों पर आगे चल रहा है। राज्य में 81 सीटों पर मतगणना जारी है।
Nov 23, 2024
9:35 AM (IST)
भाजपा सांसद बोले- कमल के निशान को मिल रही जीत
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणन पर भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा, “शुरुआती रुझान आज अंतिम रुझान बन जाएंगे। चुनावों के दौरान, मैंने कई जगहों का दौरा किया और मैंने देखा कि जब पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैलियां हुईं, तो बड़ी भीड़ उमड़ी। आज इसका नतीजा ईवीएम में दिख रहा है क्योंकि ‘कमल’ के निशान को जीत मिल रही है। महाराष्ट्र में भी महायुति सरकार सत्ता में आएगी।”
Nov 23, 2024
9:26 AM (IST)
जेएमएम+ 40 सीटों पर चल रही आगे
झारखंड विधानसभा चुनाव में जेएमएम+ ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। शुरुआती रूझानों में जहां भाजपा आगे चल रही थी। वहीं अब जेएमएम+ 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा+ 28 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
9:20 AM (IST)
झामुमों का बड़ा पलटवार, भाजपा को छोड़ा पीछे
झारखंड में भाजपा नीत गठबंधन और झामुमो नीट गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां अब झामुमो+ 35 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा+ 33 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
8:59 AM (IST)
जफर इस्लाम बोले- झारखंड में भाजपा लगाएगी अर्धशतक
भाजपा नेता जफर इस्लाम ने कहा, “महाराष्ट्र में भाजपा शतक लगाएगी और महायुति दोहरा शतक लगाएगी। झारखंड में हम जीत का अर्धशतक लगाएंगे।”
Nov 23, 2024
8:49 AM (IST)
भाजपा नेता बोले- जाने वाली है सोरेन सरकार
झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “झारखंड में न केवल वोटों की गिनती शुरू हुई है, बल्कि सोरेन सरकार के कुशासन के अंत के साथ एक नए युग की शुरुआत भी हो रही है। हेमंत सोरेन की सरकार जाने वाली है और हम भारी बहुमत के साथ वापस आएंगे।”
Nov 23, 2024
8:39 AM (IST)
भाजपा और जेएमएम के बीच कांटे की टक्कर
झारखंड में भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेएमएम 21 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
8:34 AM (IST)
झारखंड में भाजपा 29 सीटों पर आगे, कांग्रेस 5 सीटों पर आगे
झारखंड में भाजपा 29, जेएमएम 12, आजसू न, कांग्रेस 5, जदयू 1 और राजद 1 सीट पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
8:31 AM (IST)
शहजाद पूनावाला बोले- एनडीए जीत दर्ज करेगी
झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “दोनों जगहों पर पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए अपनी सरकार बनाने जा रही है। एग्जिट पोल आ चुके हैं और थोड़ी देर में एक्जिट पोल भी आने वाले हैं और एनडीए जीतने जा रही है। नतीजे आने से पहले ही जिस तरह से ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं, उससे साफ है कि उन्हें (भारत गठबंधन) अपनी हार की चिंता अभी से सताने लगी है।”
Nov 23, 2024
8:26 AM (IST)
झारखंड में भाजपा आगे
झारखंड में एनडीए 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेएमएम नीत गठबंधन 14 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
8:09 AM (IST)
चुनावी रूझानों में भाजपा आगे
झारखंड में भाजपा नीत गठबंधन दल 7 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि जेएमएम 2 सीटों पर आगे चल रही है।
Nov 23, 2024
8:01 AM (IST)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- 9.30 बजे घोषित होंगे पहले राउंड के नतीजे
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना से पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा, “सभी 24 जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रक्रिया शुरू हो गई है। डाक मतपत्रों की गिनती सुबह 8 बजे और ईवीएम की गिनती सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। पहले राउंड के नतीजे सुबह 9.30 बजे घोषित किए जाएंगे।”
Nov 23, 2024
7:54 AM (IST)
भाजपा मुख्यालय में बन रहीं जलेबियां
महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की मतगणना के मद्देनजर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं।
Nov 23, 2024
7:43 AM (IST)
8 बजे शुरू होगी मतगणना
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ ही देर में अब मतगणना शुरू होने जा रही है।
Nov 23, 2024
7:16 AM (IST)
महुआ माजी बोलीं- जनता हमें जरूर चुनेगी
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना से पहले रांची सीट से जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि रांची की जनता हमें जरूर चुनेगी, क्योंकि मैंने उनकी आंखों में मेरे लिए भरोसा देखा है। मैं उनकी उम्मीदों और सपनों को जरूर पूरा करूंगी। हमारी सरकार हेमंत सोरेन ने जो काम किया है, उससे लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसलिए हम एक बार फिर सरकार बनाएंगे और वो काम करेंगे जो समय की कमी के कारण हम नहीं कर पाए।”
Nov 23, 2024
7:07 AM (IST)
भाजपा प्रवक्ता बोले- सोरेन वंश का राजनीतिक सूर्यास्त होगा
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती से पहले, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा, “आज की सुबह झारखंड के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। लोगों में काफी उत्साह है। 5 साल के भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, लूट और भ्रष्टाचार की काली रात का अंत करीब है। 5 साल के शासन पर छाई धुंध छंटती दिख रही है। मुझे लगता है कि आज की सुबह झारखंड के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है और जब सूरज डूबेगा, तो यह सोरेन वंश के लिए राजनीतिक सूर्यास्त होगा। एनडीए झारखंड के इतिहास में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।”
Nov 23, 2024
6:43 AM (IST)
हेमंत सोरेन के घर के बाहर जुट रहे लोग
झारखंड चुनाव 2024 के लिए आज मतगणना होगी। सभी 81 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख शिबू सोरेन के रांची स्थित आवास के बाहर की तस्वीरें। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन फिलहाल राज्य में सत्ता में है।
Nov 23, 2024
6:31 AM (IST)
81 सीटों पर हुई थी वोटिंग
बता दें कि झारखंड की 81 सीटों के लिए मतों की गणना कुछ ही देर में शुरू की जाएगी।
Nov 23, 2024
6:17 AM (IST)
8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी।