IPL Auction 2025 Live Updates: मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन, 577 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली


IND vs AUS- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
IPL 2025 मेगा ऑक्शन

IPL Auction 2025 Live Updates: फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन का दिन आ गया है। सऊदी अरब के जेद्दा में आज से 2 दिनों तक स्टार खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। मेगा ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी जिनमें देशी और विदेशी दोनों खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में 10 फ्रैंचाइजी के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ मचेगी। सभी टीमें अधिकतम 25 खिलाड़ी और कम से कम 18 खिलाड़ी खरीद पाएंगी। इस हिसाब से 2 दिन तक चलने वाले मेगा ऑक्शन में लगभग 200 खिलाड़ियों के बिकने की संभावना है। सभी 10 टीमें ऑक्शन से पहले कुछ खिलाड़ी रिटेन कर चुकी हैं, ऐसे में 204 खिलाड़ी ही अधिकतम खरीदे जा सकेंगे।

 

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *