प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने प्रचंड जीत हासिल की। जिसके बाद यह सस्पेंस अभी तक बरकरार है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा? हालांकि एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि आखिर महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। जहां महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे गुट के लोग अपने नेता को सीएम के तौर पर देखना चाहती है। वहीं, महाराष्ट्र की जीत के बाद भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई तो बीजेपी के नेताओं का मानना है कि सीएम उनका पार्टी का होना चाहिए। हालांकि 137 विधायकों का समर्थन हासिल करने वाली भाजपा ने यह साफ कर दिया कि महाराष्ट्र का अगला सीएम BJP से ही होगा। खबर ये भी सामने आ रही है कि एकनाथ शिंदे अपने बेटे को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं और खुद के लिए महायुति के संयोजक का पद मांगा है। फिलहाल महाराष्ट्र के सीएम फेस को लेकर ही एकनाथ शिंदे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। हो सकता है कि आज यह तय हो जाए कि महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा।
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने हमें बड़ी जीत दिलाई है। ढाई साल में महायुति ने जो विकास कार्य किए हैं। उस पर जनता ने विश्वास दिखाया और जनकल्याण के काम पर यह जीत दिलाई। यह जीत जनता की है।