बदायूं के जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले की कोर्ट में बहस, वकीलों ने दी ये जानकारी


बदायूं की जामा मस्जिद - India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
बदायूं की जामा मस्जिद

बदायूंः बदायूं के जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में अब अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट्रेक कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से कोर्ट में अपना पक्ष रखने के बाद बहस की गई। बहस पूरी न होने पर तीन दिसंबर की तारीख दी गई है। हिंदू महासभा की ओर 2022 में में जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए वाद दायर किया था।

मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में की बहस

न्यायालय में जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी की ओर से अपना पक्ष रखने वाले एडवोकेट अनवर आलम ने बताया कि आज हमने कोर्ट में बहस की है। हमने पक्ष रखा है कि जामा मस्जिद में मंदिर का कोई अस्तित्व ही नहीं है। क्योंकि पहले तो हिन्दू महासभा को वाद दायर करने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं उनका दावा है कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। मस्जिद साढ़े आठ सौ साल पुरानी है, जाहिर है कि वहां मंदिर का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

हिंदू महासभा के एडवोकेट ने दी ये जानकारी


 

हिंदू महासभा के एडवोकेट विवेक रेंडर ने बताया हमने नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की अनुमति के लिए याचिका दायर की है। इस मामले में सुनवाई योग्य है या नहीं, इसको लेकर बहस चल रही है। सरकारी वकील की बहस पूरी हो चुकी है। आज मुस्लिम पक्ष ने बहस की है। उनकी बहस पूरी नहीं हो पाई है। अगली तारीख तीन दिसंबर लगी है। उनकी बहस पूरी होने के बाद हम उसका विस्तृत जवाब देंगे।

बदायूं की जामा मस्जिद

Image Source : INDIA TV

बदायूं की जामा मस्जिद

 

वादी मुकेश ने कही ये बात

हिन्दू महासभा के प्रदेश संयोजक वादी मुकेश पटेल ने बताया कि हमने पूरे साक्ष्यों के साथ कोर्ट में दावा किया है। हमें सेशन कोर्ट समेत हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा, ऐसी हमें उम्मीद है। मुस्लिम पक्ष ने आज अपनी बहस पूरी की है। 

रिपोर्ट- सौरभ शर्मा, बदायूं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *