Breaking News
मुंबईः महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन होने में कुछ ही घंटे बाकी है। देवेंद्र फडणवीस के शपथग्रहण से पहले शिवसेना विधायक उदय सामंत ने बड़ा बयान दिया है। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उदय सामंत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे तो उनकी पार्टी का कोई भी विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा।