हेमंत सोरेन सरकार का आज कैबिनेट विस्तार, देखें कौन-कौन बन सकता है मंत्री


hemant soren- India TV Hindi

Image Source : PTI
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड में आज हेमंत सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। आज दोपहर 12.30 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सोरेन कैबिनेट में इस बार क्षेत्रीय, जातीय समीकरण और महिला समीकरण का भी ध्यान रखा जा सकता है। इतना ही नहीं, नए चेहरों को भी सीएम हेमंत सोरेन मौका दे सकते हैं। साथ ही पुराने चेहरों पर भी फिर से भरोसा जताया जा सकता है। हालांकि किस दल से कितने मंत्री बनेंगे, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। इससे पहले 28 नवंबर को राज्य में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

राजभवन के अशोक उद्यान शपथ ग्रहण

राजभवन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12.30 बजे रांची राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। 11 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही हेमंत कैबिनेट पूरा हो जाएगा। इसी समारोह में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाई जाएगी।

कौन विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ?

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा से 6, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के फॉर्मूले पर गठबंधन में पूर्व से सहमति बन चुकी है।

  1. झारखंड में आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में जिन चेहरों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं उनमें JMM कोटे से  दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, एमटी राजा, अनंत प्रताप देव, सविता महतो का नाम शामिल हैं।
  2. कांग्रेस कोटे से जिन चेहरों को मौका दिया जा सकता है उनमें रामेश्वर उरांव,  इरफान अंसारी,  नमन विक्सल कोंगाडी,  कुमार जयमंगल को मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही प्रदीप यादव, श्वेता सिंह, दीपिका पांडे सिंह और  शिल्पी नेहा तिर्की भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।
  3. आरजेडी कोटे से भी एक मंत्री बनाया जा सकता  है। इनमें सबसे पहला नाम देवघर के विधायक सुरेश पासवान का है, जो राजद विधायक दल के नेता चुने गए हैं।

हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ दिख रही है हालांकि किसे मंत्री बनाया जाएगा, इस पर कांग्रेस का कोई नेता अभी तक खुलकर नहीं  बोल रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार झारखंड कैबिनेट विस्तार में नए चेहरों और अनुभव दोनों के आधार पर नाम फाइनल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, ED के सामने व्यक्तिगत पेशी से मिली छूट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *