PHOTOS: शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस आमने-सामने, तस्वीरों में देखें आज की कहानी


  • PHOTOS: शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस आमने-सामने, तस्वीरों में देखें आज की कहानी

    Image Source : PTI

    शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच जंग जैसा माहौल है। एक तरफ जहां किसान दिल्ली की तरफ कूच करना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस उन्हें किसी भी कीमत पर रोकना चाहती है।

  • हालात किस कदर खराब हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉर्डर के आसपास इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

    Image Source : PTI

    हालात किस कदर खराब हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉर्डर के आसपास इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

  • एक तरफ जहां किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं तो दूसरी तरफ पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए तमाम तरह के उपाय अपना रही है।

    Image Source : PTI

    एक तरफ जहां किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं तो दूसरी तरफ पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए तमाम तरह के उपाय अपना रही है।

  • हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को शंभू बार्डर पर मल्टीलेयर बैरिकेड के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

    Image Source : PTI

    हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को शंभू बार्डर पर मल्टीलेयर बैरिकेड के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

  • किसान नेताओं ने आज के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च स्थगित करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कुछ किसानों को चोटें आईं और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

    Image Source : PTI

    किसान नेताओं ने आज के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च स्थगित करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि कुछ किसानों को चोटें आईं और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

  • कुछ किसान सड़क से लोहे की कीलें और कंटीले तार उखाड़ते नजर आए और उन्होंने धुएं से बचने के लिए गीले जूट के बोरे से अपने चेहरे ढके हुए थे। किसानों ने दावा किया कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर आंसू गैस के गोले दागे जो शांतिपूर्वक आगे बढ़ना चाहते थे।

    Image Source : PTI

    कुछ किसान सड़क से लोहे की कीलें और कंटीले तार उखाड़ते नजर आए और उन्होंने धुएं से बचने के लिए गीले जूट के बोरे से अपने चेहरे ढके हुए थे। किसानों ने दावा किया कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर आंसू गैस के गोले दागे जो शांतिपूर्वक आगे बढ़ना चाहते थे।

  • शंभू बार्डर विरोध स्थल से दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू करने वाले किसानों के जत्थे को वापस जाने के लिए मजबूर करने को लेकर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए।

    Image Source : PTI

    शंभू बार्डर विरोध स्थल से दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू करने वाले किसानों के जत्थे को वापस जाने के लिए मजबूर करने को लेकर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए।

  • किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च कर रहे हैं।

    Image Source : PTI

    किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मार्च कर रहे हैं।

  • पंजाब और हरियाणा सीमा के शंभू बॉर्डर से 101 किसानों के एक जत्थे ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन उन्हें कुछ मीटर बाद ही बहुस्तरीय अवरोधक लगाकर रोक दिया गया।

    Image Source : PTI

    पंजाब और हरियाणा सीमा के शंभू बॉर्डर से 101 किसानों के एक जत्थे ने शुक्रवार को दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन उन्हें कुछ मीटर बाद ही बहुस्तरीय अवरोधक लगाकर रोक दिया गया।

  • विभिन्न किसान यूनियन के झंडे थामे कुछ किसानों ने घग्गर नदी पर बनाए गए पुल पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाई गई लोहे की जाली को नीचे धकेल दिया।

    Image Source : PTI

    विभिन्न किसान यूनियन के झंडे थामे कुछ किसानों ने घग्गर नदी पर बनाए गए पुल पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाई गई लोहे की जाली को नीचे धकेल दिया।

  • किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब के पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजधानी की ओर किसानों के दिल्ली चलो मार्च की शुरुआत से पहले किसानों को संबोधित किया।

    Image Source : PTI

    किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब के पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर पर राष्ट्रीय राजधानी की ओर किसानों के दिल्ली चलो मार्च की शुरुआत से पहले किसानों को संबोधित किया।

  • पंजाब के पटियाला जिले में शंभू बॉर्डर पर दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू करने के बाद किसानों ने सुरक्षा बलों द्वारा लगाए गए कंसर्टीना तार के बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की।

    Image Source : PTI

    पंजाब के पटियाला जिले में शंभू बॉर्डर पर दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू करने के बाद किसानों ने सुरक्षा बलों द्वारा लगाए गए कंसर्टीना तार के बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश की।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *