महाराष्ट्र: बीच सड़क पर महिला को नोच नोचकर घसीटते रहे आवारा कुत्ते, वीडियो देख कांप उठेगी रूह


heart-wrenching incident- India TV Hindi


कल्याण की घटना का वीडियो देख रूह कांप जाएगी

महाराष्ट्र के कल्याण के पास टिटवाला के रीजेंसी कॉम्प्लेक्स में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक महिला पर चार से पांच आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने महिला को घसीट घसीटकर घायल कर दिया, महिला को कुत्ते नोच नोचकर घसीटते रहे और महिला चीखती चिल्लाती रही। कुत्तों के इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। इस घटना से इलाके मे दहशत का माहौल है। संबंधित अधिकारियों द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

देखें वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात तकरीबन एक बजे के आसपास की यह घटना सामने आई है। टिटवाला के रीजेंसी कॉम्प्लेक्स के कैंप में एक 68 वर्षीय महिला पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इतना ही नहीं, कुत्ते महिला को घसीट घसीटकर 50 मीटर दूर तक ले गए। उसके बाद कुछ लोग दौड़कर आए जिन्हें देखकर कुत्तों ने महिला को छोड़ दिया और भाग गए। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

महिला की हालत काफी गंभीर 

गोवेली सरकारी अस्पताल की डॉक्टर दीपलक्ष्मी कांबले ने बताया कि, रात तीन बजे के आसपास घायल महिला को गोवेली अस्पताल में लाया गया। महिला गंभीर रूप से घायल है। उसके सिर पर, पैर में, हाथ में गहरा जख्म होने के कारण वह इस स्थिति में नहीं है कि वो कुछ भी बात कर सके। महिला का प्राथमिक इलाज किया गया उसके तुरंत बाद महिला को उल्हासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल भेजा गया लेकिन महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कलवा हॉस्पिटल भेजा जहां से अब उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में भेज दिया है। 

लोगों ने जताई चिंता

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों  ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

(कल्याण से सुनील शर्मा)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *