दिल्ली: राजौरी गार्डन स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां


आग बुझाती दमकल की गाड़ियां- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
आग बुझाती दमकल की गाड़ियां

दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए मौके पर दमकर की 10 गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। जिसे हटाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर में लगी थी। जिसे बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रीगेड की टीम पहुंची हुई थी। आग ने आस-पास के दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। रेस्टोरेंट के अंदर कितने लोग फंसे हुए हैं। इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत से कूदकर लोगों ने बचाई अपनी जान

जिस रेस्टोरेंट में आग लगी, उसका नाम जंगल जंबूर बताया जा रहा है। रेस्टोरेंट में लगी आग तेजी से फैल गई, जिसके बाद उसने पूरे इमारत को अपने चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट इमारत के पहली मंजिल पर स्थित है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकलकर आस-पास के इमारतों की छत पर कूद कर भागे। घटना में किसी के हताहत होने या फिर घायल होने की कोई खबर नहीं है।  





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *