यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट में की बड़ी लापरवाही, 80 प्रतिशत छात्रों को मिले ‘जीरो’ नंबर; किया प्रदर्शन


'जीरो' नंबर मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
‘जीरो’ नंबर मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन।

अनूपपुर: जिले के कोतमा के महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने हाल ही में परीक्षा दी थी, जिसके परिणाम भी आ गए हैं। हालांकि इन परिणामों में बड़ी लापरवाही बरती गई है। प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा के बाद रविवार परिणाम आए, जिसमें विभिन्न विषयों में लगभग 80% छात्रों को शून्य नंबर दिए गए थे। वहीं बीए प्रथम वर्ष में एक ही विषय में 217 छात्रों को जीरो नंबर दिए गए हैं। अब ये मामला सामने आने के बाद छात्रों ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय पर लापरवाही और तानाशाही के आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया है।

रविवार को घोषित किए गए रिजल्ट

दरअसल, हाल ही में अवधेश प्रताप यूनिवर्सिटी रीवा ने रविवार को परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें कोतमा के महाराजा मार्तंड महाविद्यालय के अधिकांश छात्रों को राजनीति शास्त्र में शून्य नंबर दिया गया है। ये मामला सामने आने के बाद से छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं इसे लेकर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि सुबह ही इसकी जानकारी लगी है। छात्रों के विषय के नंबर नहीं चढ़ाये गए हैं। जल्द ही विश्वविद्यालय से बात कर परिणाम सुधारने को कहा जाएगा।

यूनिवर्सिटी द्वारा लिए जाते हैं पैसे

वहीं अधिकांश छात्रों के पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट में शून्य नंबर आने से छात्रों को अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय में होने वाले सीसी और प्रैक्टिकल के नंबर भी छात्रों के रिजल्ट में नहीं चढ़ाए हैं। पिछले दो वर्षों से विश्वविद्यालय से जारी होने वाले परीक्षा परिणाम में लगातार अनियमिताएं देखी जा रही हैं। छात्रों को विश्वविद्यालय में बुलाकर अनर्गल तरीके से पैसे की वसूली करना दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय छात्रों के रिजल्ट में सुधार कर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करे। (इनपुट- विशाल खंडेलवाल)

यह भी पढ़ें- 

खाने में हरी सब्जी नहीं मिली तो कर दी फायरिंग, बेटा हुआ घायल; पुलिस ने हिरासत में लिया

हाथरस में बेकाबू ट्रक ने सवारियों से भरी मैजिक को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत; 13 घायल

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *