अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, पत्नी निकिता, भाई और मां निशा सिंघानिया तीनों गिरफ्तार


निकिता सिंघानिया, मां और भाई गिरफ्तार- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
निकिता सिंघानिया, मां और भाई गिरफ्तार

अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई को बेंगलुरु पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। निकिता को गुरुग्राम से और मां और भाई को इलाहाबाद से अरेस्ट किया गया है।

बेंगलुरु की कोर्ट में किया जाएगा पेश

इसके बाद दोनों को बेंगलुरु लाकर कोर्ट के सामने पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने 13 दिसंबर को अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के जौनपुर स्थित आवास के बाहर एक नोटिस चिपकाया था।

अतुल सुभाष ने 24 पन्ने का लिखा था सुसाइड नोट

बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सोमवार को अपने बेंगलुरु अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। 34 वर्षीय AI इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले रंबल पर 90 मिनट का एक वीडियो भी छोड़ा था।

आत्महत्या के बाद से ससुराल वाले हो गए थे फरार

अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से उसके ससुराल वाले फरार हो गए थे। जौनपुर स्थित अपने घर को छोड़कर चले गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। अब जाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *