इस बेहद खूबसूरत जगह पर है सैंटा क्लॉज का घर, अभी भी क्रिसमस पर भेजी जाती हैं चिट्ठियां


कहां पर रहते हैं सैंटा क्लॉज?

Image Source : FREEPIK
कहां पर रहते हैं सैंटा क्लॉज?

25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाता है। बच्चों के लिए ये दिन काफी ज्यादा खास होता है क्योंकि इस दिन बच्चे सैंटा क्लॉज का इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस मनाने की शुरुआत कहां से हुई थी? बताया जाता है कि 4वीं सदी में पहली बार क्रिसमस मनाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसमस की शुरुआत रोम यानी इटली से हुई थी। आइए इस त्योहार के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

25 दिसंबर का इतिहास

क्रिसमस को सबसे पहली बार ईसाई रोमन सम्राट कॉन्सटेंटाइन के शासनकाल के दौरान मनाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोप जुलियस ने 25 दिसंबर को ऑफिशियली जीसस क्राइस्ट का जन्म दिन मनाने का फैसला लिया था। इसके अलावा अगर सैंटा क्लॉज की बात की जाए, तो सैंटा क्लॉज का कैरेक्टर संत निकोलस नाम के एक बिशप से निकला है।

कैसे थे संत निकोलस?

संत निकोलस को उनकी दया और उदारता के लिए जाना जाता था। संत निकोलस गरीबों को गिफ्ट दिया करते थे, माना जाता है कि इसी वजह से गिफ्ट देने की परंपरा की शुरुआत हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैंटा क्लॉज का घर फिनलैंड में है। फिनलैंड ही सैंटा क्लॉज का होम टाउन है। माना जाता है कि फिनलैंड के रोवानीमी शहर में सैंटा क्लॉज रहते हैं। 

चिट्ठियों में होता है गिफ्ट का जिक्र

हर साल हजारों बच्चे सैंटा क्लॉज को चिट्ठियां लिखकर भेजते हैं। हर साल कई बच्चे सैंटा क्लॉज से गिफ्ट पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। छोटे बच्चे सैंटा क्लॉज को भेजी गई चिट्ठी में गिफ्ट का जिक्र करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सैंटा क्लॉज उन्हें मेंशन किया हुआ गिफ्ट देंगे। बच्चों को लगता है कि सैंटा क्लॉज हर साल क्रिसमस ट्री के आसपास उनका गिफ्ट रखकर चले जाते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *