लव राशिफल
Love Horoscope 27 December 2024: आज का दिन (27 दिसंबर) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।
मेष:
गणेशजी कहते हैं कि दिन आपके पक्ष में नजर आता है और इन्ही सकारात्मक पलों का लाभ उठाते हुए आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे। दोनों की नजदीकियां कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि आगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं। पिता या पिता जैसे किसी व्यक्ति के साथ धर्मस्थान या लघु यात्रा का संकेत है। नए सम्बन्ध बनने के भी योग हैं क्योंकि कोई खास आपकी और आकर्षित है।
- भाग्यशाली रंग : जामुनी
- भाग्यशाली अंक : 5
वृष:
गणेशजी कहते हैं कि आज का आपका दिन इत्र की तरह महकने वाला हैं क्योंकि आज आप अपने पार्टनर के साथ शाम बिताने वाले हैं। आज आप कुछ खास महसूस करेंगे और आपकी अपने प्यार का इजहार करने की भी इच्छा होगी। कुछ बातों को लेकर प्रेमी आपकी आलोचना कर सकता है जिसे आप शायद ही हजम कर पाएं। अगर अपनी अच्छाईयाँ सुनकर आप खुश होते हैं तब अपनी कमियों पर भी आपको गौर अवश्य ही फरमाना चाहिए। आज आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। प्रेम के रिश्ते में किसी तीसरे को दखल न देने दें।
- भाग्यशाली रंग : हरिनील
- भाग्यशाली अंक : 9
मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे। आपकी प्राथमिकता आपका परिवार और आपका जीवनसाथी रहेगा। रिश्ता केवल दिल से नहीं रूह से भी निभाया जाता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल सिद्ध होने के आसार नजर आते हैं और दिन भर अकारण तनाव सा महसूस कर सकते हैं। बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपके शैया सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है। बस प्रेमी की याद में रात का चैन भी आप खोया हुआ सा महसूस करेगें।
- भाग्यशाली रंग : फ़िरोज़ा
- भाग्यशाली अंक : 7
कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन नयी योजनाओं और नए अनुभवों का है जहाँ परिवारिक संघर्ष आपको विचलित करेगा तो प्यार की मधुर आवाज़ आपको स्वर्ग सा अहसास कराएंगी। पति और पत्नी के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा है। प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें। दोनो परस्पर मीठी-मीठी बातें करने में वक्त गुजार सकते हैं। हालांकि, इस राशि वालों को किसी तीसरे को आज रिश्ते में दखल नहीं देने देना चाहिए, बात बिगड़ सकती है।
- भाग्यशाली रंग : गहरा नीला
- भाग्यशाली अंक : 11
सिंह :
गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने और उनके स्नेह को पाने का मौका मिलेगा। इससे आपकी सारी चिंताएं, परेशानियां और कार्यभार कम हो सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर उतार – चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आपको कई बार पुनर्विचार कर लेना चाहिए।बिना बात किसी का दिल ना तोड़े और न ही धोखा देने का विचार ही मन में लाएं क्योंकि आपका प्रेमी आपसे बदला लेने की भावना मन में पाल सकता है।
- भाग्यशाली रंग : नारंगी
- भाग्यशाली अंक : 3
कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने कूल रवैये और प्यार भरी बातों से अपने दिलबर को प्रभावित करने में सफल रहेंगे बस उनकी तारीफ़ करना न भूलें। आज अनावश्यक विवादों या गतिविधियों से बचें। प्रेमी की खूबियों के साथ उसकी कमियों को भी आप गले लगाएँ तभी आप दोनो के मध्य और अधिक संबंध प्रगाढ़ होगें। प्रेमी के सामने ही यदि आप आज किसी अन्य से फ्लर्ट करने से बाज नहीं आएंगे तब आपको मुँह की भी खानी पड़ सकती है। प्रेमी को मनाने में ही दिन की बर्बादी भी हो सकती है।
- भाग्यशाली रंग : बैंगनी
- भाग्यशाली अंक : 16
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि अपने अहंकार को यदि आप प्रेम संबंधों में भी आड़े लेकर आएंगे तब आपके लिए यह शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता है। साथ ही आप प्रेमी को किसी प्रकार के धोखे में ना रखें और ना ही झूठ का सहारा लें। अपने प्रियतम को अच्छा महसूस कराएं और इसके लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाना एक अच्छा उपाय है। आपकी यह मेहनत रंग लाएगी।
- भाग्यशाली रंग : गुलाबी
- भाग्यशाली अंक : 8
वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि हर क्षेत्र में आपकी आदत है कि उसका पहले भली भांति अवलोकन किया जाए, परखा जाए फिर आगे बढ़ा जाए लेकिन यह आदत आपके प्रेम संबंधों पर भी लागू नहीं हो सकती। प्रेम संबंध सुचारु रुप से चलते रहे उसके लिए आवश्यक है कि आप प्रेमी की हरेक बात में नुक्ताचीनी ना करें। आप कुछ मामलों को लेकर परेशान हों किंतु इनमे खास रिश्तों को शामिल न करें। दिल की बातों को दिल में रखने की बजाय आज साहस जुटा कर उन्हें बता ही दें।
- भाग्यशाली रंग : हरा
- भाग्यशाली अंक : 6
धनु:
गणेशजी कहते हैं कि सुखी प्रेम संबंधों की नींव विश्वास पर टिकी होती है, जब यह विश्वास ही डगमगाने लगे तब आपको उसी समय अंकुश लगा देना चाहिए। यदि ऎसा ना किया गया तब प्रेम संबंधों में मिठास का अभाव स्पष्ट रुप से देखने को मिल सकता है। घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें। उसके लिए खाना बनाएं या कोई रोमांटिक गाना गाएं। आपका हर स्वप्न पूरा होगा बस थोड़ी मेहनत करें।
- भाग्यशाली रंग : लाल
- भाग्यशाली अंक : 12
मकर:
गणेशजी कहते हैं कि आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें। यदि आप छात्र हैं तब आप अपने किसी सहपाठी की ओर खुद को खिंचा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। इस खिंचाव में आप अजीब सा सुकून महसूस करेगें और हर समय उसी को देखना चाहेंगें। इस उम्र में सहपाठी की ओर आकर्षण होना स्वाभाविक बात है लेकिन इसके चक्कर में आप अपनी पढा़ई पर से ध्यान भंग न करें।
- भाग्यशाली रंग : पीला
- भाग्यशाली अंक : 17
कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि कोई ज़रूरी निर्णय लेने के लिए यह समय उचित है। अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतज़ार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी। यदि आपका कोई जानकार आपके प्रेम संबंधों की भनक पाता है तब वह उसका खुलासा अन्य लोगों के समक्ष करने का प्रयास कर सकता है जिससे आप परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। यदि आपने उसे रोकने का प्रयास किया तब वह आपसे फ्लर्ट अथवा बदतमीजी से बात कर सकता है।
- भाग्यशाली रंग : नीला
- भाग्यशाली अंक : 13
मीन:
गणेशजी कहते हैं कि प्रेम संबंधों में आप सारी सीमाएं लांघने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व एक बार फिर सोच लें कि आप दोनों में से भविष्य में कोई एक, दूसरे पर छींटाकशीं ना करें क्योंकि इस रिलेशनशिप की हर बात में आप दोनों बराबर के जिम्मेदार रहेगें।अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती। गलतफहमियों को आपने प्यार के बीच में न आने दें।
- भाग्यशाली रंग : सफेद
- भाग्यशाली अंक : 2
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें-