Live: ‘आपदा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’ रोहिणी में बोले पीएम मोदी; जानें और क्या बोले


रोहिणी में पीएम मोदी की जनसभा।

Image Source : NARENDRA MODI
रोहिणी में पीएम मोदी की जनसभा।

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज दिल्ली में नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक इस ट्रेन में सफर भी किया। इसके बाद पीएम मोदी रोहिणी पहुंचे और यहां वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि आने वाले  25 साल दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये 25 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे। अपनी आंखों के सामने हम विकसित भारत की ये यात्रा देख पाएंगे। विकसित भारत के इस सफर का एक बहुत बड़ा पड़ाव जल्द ही आने वाला है। जब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। इस गौरवशाली यात्रा में देश की राजधानी दिल्ली का कदम से कदम मिलाकर चलना बहुत जरूरी है। हमें अपनी दिल्ली को विकसित भारत की राजधानी के रूप में डेवलप करना है। 

‘आपदा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’

ये हम सभी का सपना है, इसलिए मैं दिल्लीवासियों से एक अपील करने आया हूं। आपके बच्चों के भविष्य के लिए भाजपा को अवसर देने के लिए अपील करने आया हूं। ये भाजपा ही दिल्ली का विकास कर सकती है। बीते दस सालों में दिल्ली ने जिस तरह की सरकार देखी है वो किसी आपदा से कम नहीं है। .ये एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है, ‘आपदा नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे’। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता से सभी सांसदों को आशीर्वाद दिया, मुझे विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में भी आशीर्वाद मिलने वाला है।

दिल्ली का दिल जीतने का सबसे स्वर्णिम समय

दिल्ली में भाजपा ने अपने बेहतरीन उम्मीदवार उतारे हैं। मैं सभी उम्मीदवारों से कहूंगा कि ये दिल्ली का दिल जीतने का सबसे स्वर्णिम समय है। जुट जाइये और दिल्ली को आपदा से मुक्ति दिलाइये। दिल्ली को दुनिया के बेस्ट शहरों में से एक बनाना हमारा संकल्प है। दिल्ली गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के सपनों को पूरा करने वाला शहर बनेगा। दिल्ली नौजवानों के लिए नए भविष्य के निर्माण का शहर बनेगा। दिल्ली को ऐसे विकास की जरूरत है, जो दुनिया के लिए अर्बन डेवलपमेंट का मॉडल बनें। ये तभी हो सकता है जब केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार काम करेगी। जिसे दिल्ली की परवाह न हो वो दिल्ली का विकास नहीं कर सकती।

बड़े प्रोजेक्ट का जिम्मा केंद्र के पास

आज भी दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम है, वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है। दिल्ली में जो बड़े-बड़े प्रोजेक्ट हैं, उनका जिम्मा केंद्र सरकार के पास है। जैसे दिल्ली मेट्रो चप्पे-चप्पे तक पहुंची तो ये काम भाजपा की केंद्र सरकार ने किया। बीते एक दशक में दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क दोगुने से भी अधिक हो गया है। 

यहां देखें पूरा संबोधन-

 

यह भी पढ़ें-

बड़ा हादसा! पोरबंदर में कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत

नमो भारत कॉरिडोर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, आसान होगा दिल्ली से मेरठ तक का सफर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *