11वीं की छात्रा ने स्कूल के वॉशरूम में दी जान, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या


सांकेतिक फोटो।

Image Source : PTI
सांकेतिक फोटो।

मुंबई के आरे कॉलोनी से आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां आरे कॉलोनी में स्थित एक इंटरनेशन स्कूल/कॉलेज में एक 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने अपनी जान दे दी है। आत्महत्या की इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। पुलिस ने बताया है कि वह आत्महत्या के इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छात्रा ने वॉशरूम में लगाई फांसी

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, कल मुंबई के आरे कॉलोनी में स्थित एक इंटरनेशनल कॉलेज में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने वॉशरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना को लेकर पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की को जानने वाले लोगों ने बताया कि वह पहले भी इस प्रकार का कदम उठा चुकी है।

स्कूल/कॉलेज ने क्या कहा?

फिलहाल मुंबई के आरे पुलिस ने आत्महत्या के इस मामले में ADR दाखिल करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के आत्महत्या पर कॉलेज प्रशासन की तरफ से भी बयान सामने आया है। कॉलेज ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्हें इस घटना पर दुख है। कॉलेज ने पीड़ित परिवार को पूरे मामले में प्राइवेसी देने की अपील की गई है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *