मामा आदर जैन की शादी में छा गईं 19 साल की समायरा, करिश्मा की बेटी का मेकओवर देख उड़े फैंस के होश


samaira kapoor

Image Source : INSTAGRAM
मामा आदर जैन की शादी में समायरा ने चुराई स्पॉटलाइट

बॉलीवुड के सबसे बड़े और चर्चित कपूर खानदान में आलिया भट्ट के बाद अब नई बहुरानी की एंट्री हो गई है। करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर के कजन आदर जैन भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदर जैन ने 12 जनवरी को अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी संग शादी रचाई, जिसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। दोनों लव बर्ड्स ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। आदर और अलेखा ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी। उनकी व्हाइट वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन्हीं तस्वीरों में करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर की झलक भी देखने को मिली।

सफेद ड्रेस में छाईं करिश्मा कपूर की बेटी समायरा

90 के दशक में करिश्मा कपूर ने अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बना दिया था और अब उनकी बेटी के ट्रांसफॉर्मेशन के हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। अपने मामा यानी आदर जैन की शादी में 19 साल की समायरा ने व्हाइट गाउन पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। समायरा का ये अंदाज देखने के बाद सोशल मीडिया पर अब उनके चर्चे हो रहे हैं। करिश्मा कपूर की बेटी समायरा का अंदाज लाइमलाइट बटोर ले गया।

Karisma Kapoor

Image Source : INSTAGRAM

व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लगीं करिश्मा की बेटी समायरा

अलेखा-आदर की शादी में नहीं दिखे करीना और रणबीर

बीते साल सितंबर में आदर ने अलेखा को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज किया था, जिसके बाद नंवबर में दोनों की रोका सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ था। करीना-सैफ से लेकर रणबीर-आलिया तक इस सेरेमनी का हिस्सा बने। हालांकि, अलेखा-आदर की शादी से रणबीर-आलिया और सैफ करीना गायब दिखे। नीतू कपूर ने फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें कहीं भी ये चारों स्टार नजर नहीं आए।

alekha advani

Image Source : INSTAGRAM

अलेखा आडवाणी का वेडिंग लुक

नवंबर में हुई थी रोका सेरेमनी

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने अपने परिवार और करीबी लोगों को मौजदूगी में शादी रचाई। जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। शादी के लिए अलेखा ने व्हाइट गाउन चुनी थी, जिसमें वह कमाल की लग रही थीं। उन्होने अपना लुक नेकलेस और ईयरिंग्स के साथ कम्प्लीट किया। वहीं आदर जैन ने अपनी व्हाइट वेडिंग के लिए ग्रे सूट चुना था, जिसमें वह डैशिंग लग रहे थे।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *