दिल्ली चुनाव: PM मोदी, अमित शाह के साथ फिल्मी सितारे भी करेंगे प्रचार, देखें BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट


पीएम मोदी और अमित शाह

Image Source : FILE PHOTO
पीएम मोदी और अमित शाह

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे कद्दावर नेताओं के नाम शामिल हैं तो वहीं स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान के नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में सांसद बने कई फिल्मी सितारे, जैसे मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), हेमा मालिनी, रवि किशन, हंसराज हंस, स्मृति ईरानी के नाम भी हैं।

देखें पूरी लिस्ट

  1. नरेंद्र मोदी
  2. जगत प्रकाश नड्डा
  3. राजनाथ सिंह
  4. अमित शाह
  5. नितिन गडकरी
  6. पीयूष गोयल
  7. शिवराज सिंह चौहान
  8. मनोहर लाल खट्टर
  9. धर्मेन्द्र प्रधान
  10. सरदार हरदीप सिंह पुरी
  11. गिरिराज सिंह
  12. योगी आदित्यनाथ
  13. देवेंद्र फडणवीस
  14. हिमंत बिस्वा सरमा
  15. डॉ. मोहन यादव
  16. पुष्कर सिंह धामी
  17. भजन लाल शर्मा
  18. नायब सिंह सैनी
  19. वीरेंद्र सचदेवा
  20. बैजयंत जय पांडा
  21. अतुल गर्ग
  22. डॉ. अकला गुर्जर
  23. हर्ष मल्होत्रा
  24. केशव प्रसाद मौर्य
  25. प्रेम चंद बैरवा
  26. सम्राट चौधरी
  27. डॉ. हर्षवर्धन
  28. हंसराज हंस
  29. मनोज तिवारी
  30. रामवीर सिंह बिधूड़ी
  31. योगेन्द्र चंदोलिया
  32. कमलजीत सहरावत
  33. प्रवीण खंडेलवाल
  34. बांसुरी स्वराज
  35. स्मृति ईरानी
  36. अनुराग ठाकुर
  37. हेमा मालिनी
  38. रवि किशन
  39. दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
  40. सरदार राजा इकबाल सिंह

उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट का इंतजार

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना होगी। ऐसे में भाजपा अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट कब जारी करेगी, इसका इंतजार हो रहा है। अभाजपा ने अब तक विधानसभा की कुल 70 में से 59 उम्मीदवारों के नाम जारी कर चुकी है और अब 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *