दिल्ली चुनाव: भाजपा आज जारी करेगी ‘संकल्प पत्र’, महिलाओं के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान


भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र।

Image Source : PTI
भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्र।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख सामने आ रही है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला, आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। सभी दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं और जनता को लुभाने के लिए एक के बाद एक बड़े वादे कर रहे हैं। वहीं, अब भारतीय जनता पार्टी भी शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है।

जेपी नड्डा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। पार्टी का संकल्प पत्र शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जारी किया जा सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली BJP प्रदेश कार्यालय आएंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान?

दिल्ली विधानसभा चुनाव  के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को दिल्ली के मतदाताओं के सुझाव पर तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा दिल्ली की महिलाओं के लिए सम्मान राशि देने की बड़ी घोषणा कर सकती है। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले दिल्ली भाजपा की घोषणापत्र समिति की ओर से केंद्रीय नेतृत्व से कई सिफारिशें की गई थीं। इनमें महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक भत्ता, आम घरों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पूजा स्थलों के लिए 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सिफारिश की गई थी।

बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संकल्प पत्र में भाजपा निम्न ऐलान कर सकती है-:

  • भाजपा 2500 रुपये महिला सम्मान राशि देने की घोषणा कर सकती है
  • दिल्ली में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा संभव
  • जहां झुग्गी वहां मकान देने का वादा कर सकती है भाजपा
  • दिल्ली की महिलाओं को फ्री बस सेवा का वादा संभव
  • बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा भी कराने का वादा कर सकती है भाजपा

कब है दिल्ली में चुनाव?

दिल्ली विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। यहां आम आदमी पार्टी, भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनाव मैदान में उतर रही है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव: अब तक 841 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, इन चर्चित चेहरों ने भरा पर्चा

दिल्ली विधानसभा चुनाव: डेमोक्रेसी डिस्काउंट के तहत मिलेगी 20% की छूट, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए MCD की अनोखी पहल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *