केजरीवाल पर हमला: आतिशी ने आरोपी का बताया क्रिमिनल बैकग्राउंड, BJP पर लगाया गुंडों से हमला कराने का आरोप


आतिशी ने आरोपी का बताया क्रिमिनल बैकग्राउंड।

Image Source : AAP/X
आतिशी ने आरोपी का बताया क्रिमिनल बैकग्राउंड।

नई दिल्ली: आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को हमला हुआ। इस हमले को लेकर आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा, ‘कल नई दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल जी की गाड़ी पर हमला हुआ। भाजपा के गुंडों ने ये हमला किया। सबने वीडियो देखा और इतने बड़े पत्थर से हमला किया गया कि अगर किसी को लग जाता तो वह जानलेवा हो सकता था। कौन थे ये लोग, जिन्होंने केजरीवाल जी पर हमला किया। मारपीट के वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम है शैंकी। ये भाजपा के उपाध्यक्ष हैं, प्रवेश वर्मा के पोस्टर अपने एरिया में लगाते हैं और अक्सर प्रवेश वर्मा के साथ पाए जाते हैं। प्रचार में प्रवेश वर्मा के साथ लगे रहते हैं।’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘अब कौन है ये व्यक्ति राहुल उर्फ शैंकी। ये एक हार्डकोर क्रिमिनल बैकग्राउंड का व्यक्ति है। राहुल पर लूट के प्रयास के आरोप है, जिसमें सात साल की सजा होती है। आर्म्स एक्ट के केस हैं, जिसमें दो साल की सजा होती है। छतरपुर थाने में एफआईआर है, जिसमें कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। ये क्या है, ये डकैटी की धाराएं हैं। ये मारपीट और जान लेने की कोशिश की धाराएं है। इसमें दस साल की सजा हो सकती है। अभी भी इस डकैती का केस चल रहा है। अगला केस पहाड़गंज थाने में डकैती का दर्ज है। चोरी के दौरान हमला करने और किसी को मारने का केस दर्ज है।’

ये बिल्कुल साफ है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए गुंडों को मारने के लिए भेजा गया। ऐसे गुंडों को भेजा गया, जिनपर पहले ही डकैती और डकैती के दौरान मर्डर के केस चल रहे हैं। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *