सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस, कैसे मिला सुराग, जानिए सब कुछ


Saif Ali khan

Image Source : INSTAGRAM
सैफ अली खान

सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया कि शरीर से चाकू का एक टुकड़ा भी निकाला गया था। डॉक्टरों ने कहा कि अभिनेता अब खतरे में नहीं हैं। बताया गया था कि हमले के दौरान ही चाकू का टुकड़ा टूट कर उनके शरीर में फंसा रह गया, जो रीढ़ की हड्डी के पास ही था। इसके बाद अब सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी मोहन्मद शहजाद के बारे में जानकारी मिली है की ठाणे के वाघबील इलाके में हीरानंदानी के पास वह ब्लेबर ऑल डे इस रेस्टोरेंट में पहले हाउस कीपिंग का काम करता था। थर्ड पार्टी वेंडर ने के जरिए उसे होटल में काम मिला था। आरोपी ने सितंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक इस होटल में काम किया। उसने अपना नाम बिजॉय दास बताया था और अपना आधार, पैन कार्ड आयडेंटी के तौर पर दिया था। यहां काम करने के दौरान उसने कोई गलत काम नहीं किया था। 15 दिसंबर को जब वेंडर का कॉंट्रैक्ट खत्म किया तब उसका काम इस होटल से छूट गया था।

सैफ के हमलावर तक कैसे पहुंची पुलिस

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी होटल सो नौकरी छोड़ने के बाद मुंबई के वर्ली इलाके में एक क्लब में काम करता था और वहीं से कुछ दूरी पर एक घर में रहता था। सैफ अली खान के ऊपर हमला करने वाले जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसके बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वह आरोपी पिछले 7 सालों से भारत में रह रहा था। ऐसे में मुंबई की कई लोकेशन पर वह जा चुका है और वर्ली के एक क्लब में काम करता था। पुलिस को यह शक था कि वह वहीं से कुछ दूरी पर एक घर में रहता था। इसलिए कल वर्ली कोलीवाडा के जनता कॉलोनी में पुलिस ने जमकर पूछताछ की और राज नारायण प्रजापति नाम के एक व्यक्ति के घर को आईडेंटिफाई भी किया। पुलिस ने काफी देर तक घर के मालिक और अन्य बातों को लेकर पूछताछ की। पड़ोसी महेश ठाकुर ने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें फोन करके जानकारी दी कि सैफ अली खान से जुड़े किसी मामले में पुलिस उनके पड़ोसी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद खुद घर का मालिक भी वहां पर पहुंचा। जनता कॉलोनी में हर दुकान पर जाकर पुलिस ने पूछताछ की थी। हितेन नाम के एक दुकानदार से भी इस बारे में बता हुई।

बांग्लादेशी या भारतीय शरीफुल इस्लाम शहजाद का पर्दाफाश

सैफ अली खान के हमलावर के बारे में मुंबई पुलिस को श्रमिक ठेकेदार ने पहुंचाया। मुंबई 19 जनवरी को सैफ अली पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने में एक श्रमिक ठेकेदार ने मुंबई पुलिस की मदद की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गुरुवार तड़के सैफ के बांद्रा स्थित घर पर हुए हमले के मामले में बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर (30) को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की थीं। आरोपी दो दिन से अधिक समय से फरार था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके में एक श्रमिक ठेकेदार के पास गया था। उन्होंने कहा कि श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ठाणे के एक वन क्षेत्र में स्थित श्रमिक शिविर में खोज निकाला। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूर्व में ठाणे स्थित एक होटल में काम कर चुका है और अब तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *