
Breaking News
नई दिल्ली: बीजेपी ने संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि AAP के सभी घोटालों की जांच कराएंगे। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार देंगे। मोदी की गारंटी है कि दिल्ली में हर गारंटी पूरी होगी। इसके अलावा बीजेपी ने छात्रों को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया है। बीजेपी ने ऐलान किया है कि दिल्ली में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। इसे छात्रों के हित में बड़ा संकल्प माना जा रहा है।
बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल ने ऑटो वालों के लिए कुछ नहीं किया। बीजेपी का संकल्प है कि दिल्ली ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा।
बीजेपी ने संकल्प पत्र में क्या-क्या ऐलान किए?
- दिल्ली में केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार देंगे
- AAP के सभी घोटालों की जांच कराएंगे।
- ITI में पढ़ने वाले SC छात्रों को हर महीने एक हजार देंगे।
- दिल्ली ऑटो-टैक्सी वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा।
कॉपी अपडेट हो रही है…
