‘पलंग सागवान के’ पर आम्रपाली और खेसारी लाल के रोमांस ने लगाई ऐसी आग, देखकर बोले फैंस- गाना हिट है


Khesari Lal Yadav

Image Source : INSTAGRAM
खेसारी लाल-आम्रपाली की जोड़ी ने काटा गदर

बीते कुछ सालों में भोजपुरी सिनेमा का क्रेज तेजी से बढ़ा है और भोजपुरी गानों ने तो जैसे हर किसी के दिलों पर राज कर लिया है। ऐसा ही एक सुपरहिट गाना है ‘पलंग सागवान के’, जो दर्शकों के बीच गदर काट रहा है। इस गाने में हर-दिल-अजीज आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सिनेमा के हरफनमौला सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने गजब जादू चलाया है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकते है कि इसके व्यूज 42 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खूब पसंद किया जा रहा है खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना

ये भोजपुरी गाना फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है, जिसे रिलीज हुए 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसकी लोकप्रियता अब भी कायम है और दिन पर दिन इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं। इस गाने को खेसारी ने इंदू सोनाली के साथ मिलकर गाया है। इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है, जबकि लिरिक्स लिखे हैं सुमित सिंह चंद्रवंशी ने।

2022 में रिलीज हुआ था गाना

2022 में जब ये भोजपुरी गाना ‘पलंग सागवान के’ रिलीज हुआ था तो इसने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। मगर चौंकाने वाली बात तो ये है कि इसका जलवा अब तक कामय है। यानी अभी भी ये गाना खूब देखा जा रहा है। गाने में आम्रपाली दुबे के साथ खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है और उनके एनर्जेटिक डांस मूव्स भी फैंस का दिल जीत रहे हैं।

फैंस के रिएक्शन

यूजर गाने पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई इसे बेस्ट भोजपुरी गाना कह रहा है तो किसी का कहना है कि ये गाना शादी-पार्टियों की जान बन चुका है। गाना देखकर एक फैन ने यूट्यूब पर लिखा है, ‘खेसारी लाल यादव जलवा पैदा करने की मशीन बन गए हैं।’ एक और कमेंट में लिखा, ‘अब तो शादी और पार्टियों में यही गाना सुनाई देता है।’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *