मुंबई में 20 साल की लड़की से बलात्कार, ऑटो रिक्शा के ड्राइवर पर आरोप


मुंबई में युवती से रेप। (सांकेतिक फोटो)

Image Source : PTI
मुंबई में युवती से रेप। (सांकेतिक फोटो)

मुंबई में 20 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई पुलिस में डीसीपी (जोन 12) स्मिता पाटिल ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर ने वसई इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे मुंबई के राम मंदिर इलाके में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता लड़की लगातार बयान बदल रही है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 20 साल की लड़की है और उसने कथित तौर पर एक अज्ञात ऑटो ड्राइवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लड़की मुंबई के राम मंदिर इलाके में रोती हुई मिली जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। हालांकि, लड़की के लगातार बदलते हुए बयानों को देखते हुए फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में छानबीन कर रही है।

लड़की द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान की जांच चल रही है। कई बयान ऐसे हैं जो उसने अभी तक गलत दिए हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *