मोकामा से बड़ी खबर, पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर


पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर।

Image Source : PTI/FILE
पूर्व विधायक अनंत सिंह ने किया सरेंडर।

मोकामा: बिहार के मोकामा में बीते दिनों गैंगवार के तहत फायरिंग का मामला सामने आया है। इसमें मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर भी कई राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि अनंत सिंह फायरिंग के बीच बाल-बाल बच गए। वहीं आज शुक्रवार को भी एक बार फिर फायरिंग होने की बात सामने आई थी। अब इस मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार की दोपहर को उन्होंने बाढ़ सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। बता दें कि पुलिस ने आज ही फायरिंग करने वाले सोनू को गिरफ्तार किया है। 

पटना की बेउर जेल में रहेंगे अनंत सिंह

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अनंत सिंह को पटना की बेउर जेल में भेजा जाएगा। बता दें कि पहले बुधवार को नौरंग स्थित मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने को लेकर अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस मामले में अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 60-70 राउंड फायरिंग दोनों तरफ से की गई थी। हालांकि पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पंचमहला थाने में दोनों गुटों के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई। 

सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं एक बार फिर शुक्रवार को भी उसी गांव में मुकेश सिंह के घर के पास फायरिंग हुई है। ग्रामीणों ने दावा किया कि मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने को लेकर ही विवाद हुआ था, जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई थी। वहीं अब तक इस मामले में पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनू के अलावा रौशन नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। रौशन को अनंत सिंह का समर्थक बताया जाता है। सोनू ने ही मुकेश के घर में ताला लगा दिया था और उसके साथ मारपीट की थी।

यह भी पढ़ें- 

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के लिए जारी हुई नई ट्रैफिक एडवाइजरी, बिना देखे निकल गए तो फंस जाओगे

अमानतुल्लाह खान के बेटे की गुंडागर्दी, पुलिस ने रोका तो दिखाने लगा धौंस; काफी देर तक हुई नोकझोंक

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *