PHOTOS: लाल-पीले और केसरिया साफे में कर्तव्य पथ पर पहुंचे PM मोदी, पहले का लुक भी देखें


  • 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद सैनिकों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए, उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और लाल-पीले और केसरिया रंग का साफा पहना।

    Image Source : x

    2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद सैनिकों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए, उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और लाल-पीले और केसरिया रंग का साफा पहना।

  • 2024: पिछले साल गणतंत्र दिवस 2024 पर पीएम मोदी की पगड़ी ने महफिल लूट ली थी। इस मौके पर उन्होंने केसरिया, गुलाबी, सफेद और पीले रंग की बांधनी प्रिंट पगड़ी पहनी थी। उन्होंने रंगीन पगड़ी को सफेद सूती कुर्ता-पायजामा सेट और भूरे रंग की सदरी के साथ पहना था।

    Image Source : PTI

    2024: पिछले साल गणतंत्र दिवस 2024 पर पीएम मोदी की पगड़ी ने महफिल लूट ली थी। इस मौके पर उन्होंने केसरिया, गुलाबी, सफेद और पीले रंग की बांधनी प्रिंट पगड़ी पहनी थी। उन्होंने रंगीन पगड़ी को सफेद सूती कुर्ता-पायजामा सेट और भूरे रंग की सदरी के साथ पहना था।

  • 2023: 26 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारंगी, लाल, हरे, पीले और सफेद पैटर्न से सजी पारंपरिक फेटा पोशाक पहनी थी। पीएम मोदी ने पगड़ी को क्रीम कलर के चूड़ीदार कुर्ते के साथ पेयर किया। इसके साथ ही एक काला बंद गला कोट और एक रेशमी दुपट्टा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।

    Image Source : ANI

    2023: 26 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारंगी, लाल, हरे, पीले और सफेद पैटर्न से सजी पारंपरिक फेटा पोशाक पहनी थी। पीएम मोदी ने पगड़ी को क्रीम कलर के चूड़ीदार कुर्ते के साथ पेयर किया। इसके साथ ही एक काला बंद गला कोट और एक रेशमी दुपट्टा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा था।

  • 2022: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के लिए पीएम मोदी ने पारंपरिक कुर्ता, पायजामा और ग्रे चेक-कढ़ाई वाला जैकेट पहना था। उन्होंने अपने लुक को एक अनोखी उत्तराखंड पारंपरिक टोपी, एक स्कार्फ और ब्रह्म कमल से प्रेरित ब्रोच के साथ पूरा किया। ब्रह्म कमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है।

    Image Source : PTI

    2022: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के लिए पीएम मोदी ने पारंपरिक कुर्ता, पायजामा और ग्रे चेक-कढ़ाई वाला जैकेट पहना था। उन्होंने अपने लुक को एक अनोखी उत्तराखंड पारंपरिक टोपी, एक स्कार्फ और ब्रह्म कमल से प्रेरित ब्रोच के साथ पूरा किया। ब्रह्म कमल उत्तराखंड का राज्य पुष्प है।

  • 2021: साल 2021 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्सव परेड के दौरान 'हलारी पगड़ी' पहनी थी। यह गुजरात के जामनगर के शाही परिवार की ओर से एक उपहार था। उन्होंने इसे ग्रे जैकेट, सफेद कुर्ता-पायजामा सेट और कढ़ाईदार शॉल के साथ पहना था।

    Image Source : PTI

    2021: साल 2021 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्सव परेड के दौरान ‘हलारी पगड़ी’ पहनी थी। यह गुजरात के जामनगर के शाही परिवार की ओर से एक उपहार था। उन्होंने इसे ग्रे जैकेट, सफेद कुर्ता-पायजामा सेट और कढ़ाईदार शॉल के साथ पहना था।

  • 2020: पीएम मोदी ने 71वें गणतंत्र दिवस पर पगड़ी के साथ कुर्ता, पायजामा और जैकेट पहनने की परंपरा को जारी रखा। उन्होंने 2020 के लिए पूंछ के साथ भगवा ''बंधेज'' टोपी को चुना।

    Image Source : PTI

    2020: पीएम मोदी ने 71वें गणतंत्र दिवस पर पगड़ी के साथ कुर्ता, पायजामा और जैकेट पहनने की परंपरा को जारी रखा। उन्होंने 2020 के लिए पूंछ के साथ भगवा ”बंधेज” टोपी को चुना।

  • 2019: साल 2019 में पीएम मोदी ने लाल पूंछ के साथ पीले-नारंगी रंग का हेडगियर पहना था। उन्होंने इसे ब्राउन जैकेट, क्रीम कलर के कुर्ते और मैचिंग चूड़ीदार पैंट के साथ पेयर किया।

    Image Source : PTI

    2019: साल 2019 में पीएम मोदी ने लाल पूंछ के साथ पीले-नारंगी रंग का हेडगियर पहना था। उन्होंने इसे ब्राउन जैकेट, क्रीम कलर के कुर्ते और मैचिंग चूड़ीदार पैंट के साथ पेयर किया।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *