खेसारी लाल के साथ वायरल हुआ जिम का वीडियो, अब खुलकर बोलीं आकांक्षा पुरी


Khesari Lal Yadav

Image Source : INSTAGRAM
आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों दोनों का एक जिम वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहा था। इस वीडियो में अभद्र स्टाइल में दोनों जिम करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के बाद लोगों दोनों स्टार्स को जमकर ट्रोल किया था। अब इस मामले को लेकर आकांक्षा पुरी ने खुलकर बात की है। जिसमें आकांक्षा ने बताया कि उन्हें कोई इस बात से दिक्कत नहीं है। साथ ही आकांक्षा ने यहां तक कह दिया कि वे रुकने वाले नहीं हैं। 

वीडियो के प्रमोशन के लिए किया था स्टंट?

बता दें कि खेसारी लाल और आकांक्षा सिंह का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तब ये दोनों अपने गाने का प्रमोशन कर रहे थे। खेसारी और आकांक्षा का गाना ‘लटक जाइबा’ रिलीज हुआ था। इस गाने के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स ने एक अनोखे ढंग से अपने गाने का प्रचार किया था। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे थे। साथ ही आकांक्षा भी जिम में साथ खड़ी रहती हैं। इसके बाद आकांक्षा अपने कोस्टार खेसारी के कमर में अपने पैर फंसाकर पुलअप करने लगती हैं। आकांक्षा ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। साथ ही इस वीडियो के कैप्शन में अपने गाने के टाइटल को लिखा था। इस वीडियो के पोस्ट होते ही ये वायरल होने लगा। इस वीडियो पर फैन्स ने दोनों को जमकर ट्रोल किया था। 

आकांक्षा बोलीं-हम नहीं रुकने वाले

वहीं अब ट्रोलिंग के बाद आकांक्षा ने इस वीडियो को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में आकांक्षा ने कहा कि हम अच्छे दोस्त बन गए हैं और जिम में काफी समय साथ बिताते हैं। ये कॉन्ट्रोवर्सी यूं ही चलती रहेगी, लेकिन हम नहीं रुकने वाले। आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमने गाने में साथ काम किया था। इसी के प्रमोशन के लिए खेसारी जी के मैनेजर ने इस वीडियो को शूट किया था जब हम जिम में थे। लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी होने के बाद खेसारी जी खिसक लिए। लेकिन मीडिया वाले लोगों ने बार-बार मुझे ही पकड़ा है। आकांक्षा ने यहां तक कह दिया आगे आगे देखिए क्या क्या वायरल होता है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *