Image Source : Freepik
भारत में कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। अगर आप भी चाय छानने के बाद बची हुई चाय की पत्ती को फेंक देते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस बची हुई चाय पत्ती को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…
Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि बची हुई चाय पत्ती को बर्तन साफ करने के लिए यूज किया जा सकता है? चाय की पत्ती को गीला कर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को चमकदार बनाने के लिए आप बची हुई चाय की पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : Freepik
चाय की पत्ती को जैविक खाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपने घर के फर्श को चमकाना चाहते हैं, तो बची हुई चाय की पत्ती को यूज कर सकते हैं। थोड़ी सी चाय की पत्ती को फर्श पर छिड़क दीजिए और थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए। अब आप फर्श को साफ कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।
Image Source : Freepik
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आप चाय की पत्ती को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा भी बना सकते हैं। चाय की पत्ती से हेयर वॉश कर आप अपने बालों का रंग बदल सकते हैं। चाय की पत्ती आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
Image Source : Freepik
नॉन स्टिक बर्तनों पर अक्सर तेल या फिर ग्रीस जम जाती है। जिद्दी तेल और ग्रीस को हटाने के लिए आप बची हुई चाय पत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। नॉन स्टिक बर्तनों को एकदम साफ-सुथरा बनाने के लिए बची हुई चाय की पत्ती को यूज किया जा सकता है।
