राष्ट्रपति के संबोधन पर राहुल और सोनिया गांधी के बयान से मचा घमासान, भाजपा बोली- माफी मांगिए


राहुल-सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन पर दिया बयान।

Image Source : ANI
राहुल-सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन पर दिया बयान।

बजट सत्र के पहले दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सदन को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सरकार के विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। हालांकि, राष्ट्रपति के संबोधन के खत्म होते ही राजनीतिक बयानबाजी फिर शुरू हो गई। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी जिससे सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने को कहा है। 

राहुल और सोनिया गांधी ने क्या कहा?


संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। इस दौरान सोनिया गांधी ने कथित तौर पर ‘Poor Thing’ शब्दों का प्रयोग किया। वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण को बोरिंग बताया।

जेपी नड्डा ने की माफी की मांग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बयान की निंदा की है। जेपी नड्डा ने कहा- “मैं और भाजपा के सभी कार्यकर्ता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘Poor Thing’ वाक्यांश के प्रयोग की कड़ी निंदा करते हैं। ऐसे शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी की गरीब-विरोधी और आदिवासी-विरोधी प्रकृति को दर्शाता है। मैं कांग्रेस पार्टी से माननीय राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हूं।”

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *