Budget Session: बजट सत्र के पहले दिन संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, यहां पढ़ें हर अपडेट


बजट सत्र।

Image Source : PTI
बजट सत्र।

Budget Session: ससंद का बजट सत्र आज शुक्रवार 31 जनवरी की तारीख से शुरू हो गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण की समाप्ति के बाद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल शनिवार, 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि माननीय संसद संसद के बैठक संबोधित करते हुए खुशी हो रही है। 75 साल संविधान का पूरा हुआ है। बाबा अंबेडकर समेत अन्य संविधान निर्माताओं को नमन करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि महाकुंभ का जिक्र किया और वहां भगदड़ में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी।  

राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश निर्णयों को लागू होते देश रहा है। इसमें गरीब, महिलाओं, युवाओं आदि को प्राथमिकता दो रही है। 3 करोड़ परिवारों को घर देने का फैसला हुआ है। सरकार गांव में आबादी के लिए सौमित्र योजना के लिए 2 करोड़ से ज्यादा सौमित्र कार्ड जारी किया गया है। पीएम किसान के तहत 41 हजार करोड़ की राशि मिली है। जनजातीय लोगों के लिए भी 80 हजोर करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *