300 रुपये में ऑनलाइन खरीदी टी-शर्ट, साइज फिट नहीं आया तो दोस्त को दे दी, लेकिन फिर जो हुआ वो…


प्रतीकात्मक तस्वीर

Image Source : FILE PHOTO
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के नागपुर में 300 रुपये में ऑनलाइन खरीदी गई टी-शर्ट को लेकर हुए विवाद के बाद एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जानें क्या है पूरा मामला

घटना शांतीनगर पुलिस थाना अंतर्गत कावरापेठ इलाके की है। आरोपी अक्षय असोले ने 300 रुपये में एक टी-शर्ट खरीदी थी और शुभम हरणे को दे दी थी, क्योंकि उसका साइज उसे फिट नहीं आ रहा था। हालांकि, शुभम टी-शर्ट के पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। इस वजह से दोनों का आपस में झगड़ा भी हुआ। जब अक्षय ने जोर दिया, तो शुभम ने पैसे उस पर फेंक दिए, जिससे अक्षय नाराज हो गया।

टी-शर्ट बनी मौत की वजह!

रविवार को अक्षय और उसके भाई प्रयाग ने शुभम को कावरपेठ फ्लाइओवर के पास बुलाया। प्रयाग ने शुभम की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनो भाई मौके से भाग गए। मायो पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के नाम पर नागपुर के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं।

नागपुर डीसीपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

‘उधार के पैसे वापस दो या शादी कर लो’, महिला की शर्त पर दोस्त ने चाकू घोंपकर की हत्या

 

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *