रतन टाटा के ‘जिगरी’ शांतनु नायडू को मिला साथ निभाने का बड़ा अवॉर्ड, टाटा मोटर्स ने बनाया जनरल मैनेजर


Ratan Tata's 'close friend' Shantanu Naidu gets a big award for his support, Tata Motors appoints hi

Photo:FILE शांतनु के पिता भी रह चुके हैं टाटा मोटर्स के कर्मचारी

Tata Motors: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा तो अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन टाटा ग्रुप की कंपनियां आज भी उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चल रही हैं। रतन टाटा के सबसे करीबी लोगों में से एक शांतनु नायडू को टाटा ग्रुप की एक कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। जी हां, टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने शांतनु को जनरल मैनेजर अपॉइंट किया है। शांतनु ने खुद अपने लिंक्डइन पेज पर इस नई जिम्मेदारी की जानकारी शेयर की है। शांतनु के मुताबिक, उन्होंने टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर और स्ट्रेटजिक इनिशिएटिव्स के हेड के रूप में नई जिम्मेदारी शुरू कर दी है। 

शांतनु के पिता भी रह चुके हैं टाटा मोटर्स के कर्मचारी

बताते चलें कि शांतनु के पिता वेंकटेश नायडू भी टाटा मोटर्स के कर्मचारी रह चुके हैं और कंपनी के लिए कई सालों तक काम किया है। शांतनु ने अपने पिता को लेकर लिंक्डइन पर लिखा, ”मुझे याद है जब मेरे पिता टाटा मोटर्स प्लांट से सफेद शर्ट और नेवी पैंट पहनकर घर आते थे और मैं खिड़की पर उनका इंतजार करता था। अब ये चक्र पूरा हो गया है।”

पिछले साल 9 अक्टूबर को हुआ था रतन टाटा का निधन

टाटा ग्रुप को नई दिशा और नई ऊंचाई पर ले जाने वाले रतन टाटा पिछले साल इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। रतन टाटा का निधन 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रतन टाटा के निधन के बाद, उनके भाई नोएल टाटा को ग्रुप की जिम्मेदारी सौंपी गई। नोएल टाटा को पिछले साल टाटा ट्रस्ट्स का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव

बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह 11.28 बजे टाटा मोटर्स के शेयर बीएसई पर 8.05 रुपये (1.13%) की बढ़त के साथ 718.75 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। टाटा मोटर्स के शेयरों में बीते काफी समय से गिरावट चल रही है, जिसकी वजह से कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे पहुंच चुके हैं। टाटा मोटर्स के शेयरों का 52 वीक हाई 1179.05 रुपये और 52 वीक लो 684.25 रुपये है।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *