दिल्ली: AXIS MY INDIA और CNX का भी एग्जिट पोल आया, जानिए AAP और BJP कितनी सीटें जीत सकती हैं


दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल आया सामने।

Image Source : PTI
दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल आया सामने।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग बीते 5 फरवरी को संपन्न हो चुकी है। केंद्रशासित प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए 60 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। अब सभी राजनीतिक दलों और जनता की नजर 8 फरवरी को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। इस बीच एक्सिस माय इंडिया और CNX ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। दोनों ही एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की उम्मीद जताई गई है। आइए जानते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है।

किसे कितने फीसदी वोट?

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, भाजपा को पुरुषों के 50 फीसदी और महिलाओं के 46 फीसदी वोट मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी को पुरुषों के 40 फीसदी और महिलाओं के 44 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को पुरुष और महिलाओं दोनों से 3-3 फीसदी वोट मिल रहे हैं। भाजपा को कुल 48 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 42 फीसदी, कांग्रेस को 7 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

भाजपा को प्रचंड बहुमत का अनुमान

AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों को 45 से 55 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 15 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 0 से 1 सीट तो वहीं, अन्य दलों को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।








पार्टी वोट प्रतिशत सीटें
आम आदमी पार्टी 42% 15 से 25
भाजपा+ 48% 45 से 55
कांग्रेस 7% 0 से 1
अन्य 3% 0 से 1

CNX का भी एग्जिट पोल आया सामने

दूसरी ओर CNX ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 49 से 61 सीटें, आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें, कांग्रेस को 0 से 1 सीट और अन्य  दलों को 0 सीट मिलने का अनुमान है। चुनाव में भाजपा को 49.05 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 41.52 फीसदी, कांग्रेस को 5.37 फीसदी और अन्य को 4.06 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।








पार्टी वोट प्रतिशत सीटें
आम आदमी पार्टी 41.52% 10 से 19
भाजपा+ 49.05% 49 से 61
कांग्रेस 5.37% 0 से 1
अन्य 4.06% 0 से 1

ये भी पढ़ें- Delhi Election Result: AAP का आरोप- ‘भाजपा ने 7 विधायकों को ₹15-15 करोड़ का ऑफर दिया’

Exit Poll: इंडिया टीवी से बोले कांग्रेस के संदीप दीक्षित, ‘दिल्ली में AAP की सरकार बन जाएगी’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *