सस्ता होगा लोन, RBI ने 5 साल बाद रेपो रेट में की 0.25% की कटौती, घट जाएंगी EMI


repo rate, rbi repo rate, rbi, reserve bank of india, loan, home loan, car loan, home loan interest

Photo:PTI RBI ने 5 साल बाद घटाई ब्याज दरें

Repo Rate: देश के करोड़ों लोगों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया। रिजर्व बैंक ने करीब 5 साल बाद रेपो रेट में कटौती की है। रेपो रेट में हुई इस 0.25 प्रतिशत (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती से होम लोन और कार लोन समेत तमाम लोन सस्ते हो जाएंगे और लोगों को ईएमआई में राहत मिलेगी। बताते चलें कि रिजर्व बैंक ने आखिरी बार जून 2023 में रेपो रेट में बढ़ोतरी करते हुए इसे 6.5 प्रतिशत कर दिया था। जून 2023 के बाद से ही रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ था।

6.25 प्रतिशत हुआ रेपो रेट

जून 2023 के बाद आज पहली बार रेपो रेट में बदलाव किया गया है और अब इसे घटाकर 6.50 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत कर दिया गया है। 5 फरवरी को शुरू हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग का आज यानी 7 फरवरी को आखिरी दिन था। 3 दिनों तक चली इस अहम मीटिंग में रेपो रेट को घटाने का फैसला किया गया। मीटिंग खत्म होने के बाद शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया। बताते चलें कि आईबीआई ने आखिरी बार मई 2020 में ब्याज दरों में कटौती की थी। आरबीआई ने उस समय कोविड के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए रेपो रेट में 0.40 प्रतिशत (40 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती की थी।

ये खबर अभी अपडेट हो रही है…

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *