LIVE: संयुक्त किसान मोर्चा का चंडीगढ़ कूच आज, पुलिस ने पंजाब बॉर्डर सील किया, कई नेता हिरासत में लिए गए


Farmers, Punjab

Image Source : PTI
किसान संगठन का चंडीगढ़ कूच, सुरक्षा अलर्ट

चंडीगढ़: किसान संगठनों और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बीच तल्खी बढ़ गई है। जिसके बाद 30 से ज्यादा किसान संगठन चंडीगढ़ की तरफ कूच करने वाले हैं। इन किसानों ने आज से चंडीगढ़ में धरने का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इनके द्वारा किसान नीति लागू करने और 6 फसलों पर MSP की मांग की गई है। किसान संगठन पूरे पंजाब में मान सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे। वहीं, सरकार ने किसानों के आंदोलन को रोकने का पूरा इंतजाम किया है। किसानों के चंडीगढ़ कूच के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले 12 पॉइंट्स पर रूट डायवर्ट किए हैं। चंडीगढ़ के अंदर और तमाम बॉर्डरों पर करीब 2500 पुलिसकर्मी और सीनियर अफसर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में है। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है और आम लोगों से अपील की है कि वो चंडीगढ़ में आने से पहले डाइवर्ट रूटों को देखकर ही पहुंचें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *