भारत ने म्यांमार से 283 भारतीयों को बचाया, नौकरी का लालच देकर अपराध के लिए मजबूर किया गया


सांकेतिक फोटो।
Image Source : PEXELS/FREEPIK
सांकेतिक फोटो।

भारत ने अपने 283 नागरिकों को म्यांमार से बचाकर बाहर निकाल लिया है। इन भारतीय लोगों को आकर्षक नौकरियों का लालच देकर साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि म्यांमार और थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावासों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करके भारतीय नागरिकों को बाहर निकाला है।

वायु सेना के विमान की ली मदद

सोमवार को थाईलैंड के माई सोत से भारतीय वायु सेना के विमान के जरिए भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि- ‘‘इन लोगों को बाद में म्यांमा-थाईलैंड सीमा से लगे क्षेत्रों में संचालित घोटाला केंद्रों में साइबर अपराध और धोखाधड़ी की अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।’’ 

विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- “भारत सरकार म्यांमार समेत विभिन्न दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में फर्जी नौकरी के ऑफर के साथ भेजे गए भारतीय नागरिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। म्यांमार और थाईलैंड में भारतीय दूतावासों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करके आज थाईलैंड के माई सोत से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा 283 भारतीय नागरिकों की वापसी सुनिश्चित की है।” (इनपुट: भाषा)

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *