मेवाड़ के पूर्व राजघराने के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार


अरविंद सिंह मेवाड़ का हुआ निधन।
Image Source : FILE
अरविंद सिंह मेवाड़ का हुआ निधन।

मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का उदयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। परिवार के लोगों ने बताया कि अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार थे और उदयपुर स्थित उनके आवास पर उनका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह भगवंत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी के पुत्र थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। अरविंद सिंह के निधन से मेवाड़ में शोक की लहर है। वहीं सोमवार को राजघराने की परंपरा के अनुसार अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है…

 

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *