कभी देखी है रंग बदलने वाली झील? जरूर एक्सप्लोर करें नैनीताल से 10 किलोमीटर दूर स्थित ये खूबसूरत जगह


खुर्पाताल, उत्तराखंड
Image Source : FREEPIK
खुर्पाताल, उत्तराखंड

घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को उत्तराखंड की वादियों में समय बिताना काफी ज्यादा पसंद होता है। लेकिन अब उत्तराखंड की कई जगहों पर सुकून की जगह भीड़भाड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी उत्तराखंड में प्रकृति को महसूस करना चाहते हैं, तो आपको खुर्पाताल जैसी बेहद खूबसूरत झील को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। आइए इस झील की खासियत के बारे में भी जानते हैं।

शोरगुल से दूर झील

खुर्पाताल नैनीताल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस झील के आसपास आपको शोरगुल नहीं मिलेगा। प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई ये झील आपके सारे तनाव को दूर सकती है। अगर आप एक नेचर लवर हैं, तो आप इस झील के किनारे कई घंटे बिता सकते हैं। इस झील में आप एडवेंचर भी कर सकते हैं।

क्यों बदलता है रंग?

इस झील का रंग बदलता रहता है। क्या आप इसके पीछे के कारण के बारे में जानते हैं? शैवाल की वजह से इस झील के पानी का रंग बदलता रहता है। कभी इस झील का कलर हल्का हरा दिखाई देता है, तो कभी ये झील लाल रंग की दिखाई देती है। खुर्पाताल घोड़े के खुर की तरह दिखती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घोड़े के खुर का मतलब घोड़े के तलवे होता है। ये बेहद खूबसूरत झील चारों तरफ से पहाड़ों से घिरी हुई है।

एंजॉय कर सकते हैं बोटिंग

आप इस बेहद खूबसूरत झील में बोटिंग भी कर सकते हैं। इस झील का साफ पानी भी टूरिस्ट को आकर्षित करने का काम करता है। अगर आपको एडवेंचरस एक्टिविटीज करना पसंद है, तो आप यहां पर ट्रैकिंग और हाइकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इस झील को एक्सप्लोर करने के लिए गर्मियों का मौसम परफेक्ट साबित हो सकता है। भागदौड़ भरी जिंदगी से एक शॉर्ट ब्रेक लेने के लिए इस तरह की जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *