इंटरनेशनल तस्कर गैंग चलाती थी एक्ट्रेस, अब जेल की खा रहीं हवा, तीसरी बार लगा करारा झटका, जमानत याचिका रद्द


Ranya Rao
Image Source : INSTAGRAM
रान्या राव

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका को बैंगलोर सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। यह तीसरी बार है जब रान्या की जमानत याचिका को खारिज किया गया है। आर्थिक अपराधों के लिए विशेष अदालत ने पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद 14 मार्च को उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। अभिनेत्री को 3 मार्च को दुबई से आने पर केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। जहां अधिकारियों को उनके बेल्ट में सोने की छड़ें मिली थीं। एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।

सोने के व्यापारी को भी किया गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बल्लारी के सोने के व्यापारी साहिल जैन को रान्या को तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने और आय को साझा करने में कथित रूप से मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने 27 मार्च को हिरासत में लेने से पहले जैन से पूछताछ की थी। रान्या की गिरफ़्तारी के बाद अधिकारियों ने उसके घर पर छापा मारा और 2.06 करोड़ के सोने के आभूषणों के साथ 2.67 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। अधिकारी अब एक व्यापक तस्करी नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। गिरफ्तारी से 15 दिन पहले रान्या की दुबई की चार यात्राओं से संदेह और बढ़ गया है।

पारिवारिक संबंध और विवाद

रान्या कर्नाटक के डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, जिन्होंने विवाद से खुद को अलग करते हुए कहा था, ‘उसने हमें निराश किया है। अगर उसने कुछ गलत किया है, तो कानून अपना काम करेगा।’ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रान्या ने चार महीने पहले जतिन हुक्केरी नामक एक आर्किटेक्ट से शादी की थी और तब से वह अपने परिवार से संपर्क में नहीं थी। जांचकर्ता अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कोई कानून प्रवर्तन अधिकारी जानबूझकर या अनजाने में उसकी गतिविधियों में सहायता करने में शामिल था। इस मामले के राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने के साथ ही आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और कानूनी कार्यवाही की उम्मीद है। रान्या राव ने 2014 में सुदीप के साथ कन्नड़ फिल्म माणिक्य से डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने विक्रम प्रभु के साथ तमिल फिल्म वाघा (2016) में अभिनय किया और गणेश के साथ पटकी (2017) के साथ कन्नड़ सिनेमा में वापसी की। 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *