
सेहत के लिए फायदेमंद वॉक करना
दादी-नानी के जमाने से पैदल चलने की सलाह दी जाती रही है। हर रोज पैदल चलने से आपके शरीर और आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। पैदल चलने से न केवल मोटापे से छुटकारा मिल सकता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर भगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक किलोमीटर की वॉक को पूरा करने के लिए आपको कितने स्टेप्स चलना पड़ सकता है?
क्या है सही जवाब?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप एक किलोमीटर पैदल चलते हैं, तो आपको 1200 से 1500 कदम चलने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप एक किलोमीटर की रनिंग करते हैं, तो ये स्टेप्स कम हो जाएंगे। एक किलोमीटर दौड़ लगाने के लिए आपको 900 से 1250 कदम चलने पड़ सकते हैं।
रोज कितने कदम चलना चाहिए?
एक दिन में 8000 से 10000 कदम चलने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो हर रोज सात से आठ किलोमीटर वॉक करना शुरू कर दीजिए। हालांकि, एकदम से इतने किलोमीटर की वॉक न करें। धीरे-धीरे अपने टारगेट को बढ़ाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन में कितने कदम चलने चाहिए, इस सवाल का जवाब उम्र के ऊपर भी निर्भर करता है।
सेहत के लिए वरदान
रोजाना वॉक करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आप अपनी हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो हर रोज वॉक जरूर करें। वॉक करके इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा वॉक करने की आदत, गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकती है। वॉक करना न केवल फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)