
इलाहाबाद हाई कोर्ट
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों के ट्रांसफर हुए हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर कुल 582 जजों के ट्रांसफर हुए हैं। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि 236 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन का ट्रांसफर हुआ है।
ज्ञानवापी केस में फैसला सुनाने वाले जज का भी ट्रांसफर
वाराणसी के ज्ञानवापी केस में फैसला सुनाने वाले चर्चित जज रवि कुमार दिवाकर का भी ट्रांसफर हुआ है। उनका बरेली से चित्रकूट में ट्रांसफर किया गया है।
कॉपी अपडेट की जा रही है….