
ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ गुलछर्रे उड़ाते दिखा लड़का
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का ऑर्केस्ट्रा में मस्ती करता नजर आ रहा था, लेकिन उसकी मां को यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई। अपने बेटे को गलत राह पर जाता देख मां छड़ी लेकर स्टेज की ओर दौड़ पड़ी और जो हुआ, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो लोगों के लिए न सिर्फ हंसी का एक जरिया बना, बल्कि यह मां-बेटे के अनोखे रिश्ते को भी बयां करता दिखा।
ऑर्केस्ट्रा पर डांस करने आई लड़कियों के साथ कमर मटका रहा था लड़का
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गांव में किसी खास मौके पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जहां स्टेज पर नाचने वाली लड़कियों का डांस चल रहा था। ऑर्केस्ट्रा में डांस देखने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लोग मस्ती में डूबे नाच रही लड़कियों के डांस देख रहे थे। इसी बीच एक नौजवान लड़का भी ऑर्केस्ट्रा की धुन पर लड़कियों के साथ झूमने लगा। वहां मौजूद लोग उसकी मस्ती देख ताली और सीटी बजाकर उसके जोश को और भी हवा दे रहे थे। लेकिन इतने में ही यह मंजर उसकी मां ने देख लिया, जो उसे बिल्कुल भी रास नहीं आया। मां को लगा कि शायद बेटा गलत संगत में पड़ रहा है या फिर वह अपनी मर्यादा भूल रहा है। बस फिर क्या था, मां ने तुरंत एक छड़ी उठाई और स्टेज की ओर दौड़ पड़ी।
लड़के को उसकी मां ने सिखाया सबक
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही मां छड़ी लेकर बेटे की ओर बढ़ी, लड़के की सारी मस्ती हवा हो गई। वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मां की फुर्ती के आगे उसकी एक न चली। मां ने उसे पकड़कर हल्की-फुल्की पिटाई की और स्टेज से नीचे उतार दिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वहां मौजूद लोग पहले तो हैरान रह गए, फिर जोर-जोर से हंसने लगे। किसी ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @suryakd513 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वायरल वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “मां की छड़ी से बड़ा कोई गुरु नहीं होता।” दूसरे ने लिखा- “ऑर्केस्ट्रा का मजा ले रहा था बेचारा, लेकिन मां ने सारा प्लान ही चौपट कर दिया।” तीसरे ने लिखा, “यह वीडियो हर उस बच्चे के लिए सबक है, जो मां की नजरों से बचकर शरारत करने की सोचता है।” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कुछ गंभीर बातें भी हो रही हैं। कुछ लोगों ने मां की तारीफ करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी सख्ती बहुत जरूरी है। एक यूजर ने लिखा, “मां ने सही किया, वरना लड़का कल को लड़कियों के ठुमकों पर अपने सारे पैसे उढ़ा देता।”
ये भी पढ़ें: