बेंगलुरु में शुभमन गिल के पास छक्कों का शतक जड़ने का मौका, खास मुकाम से सिर्फ इतने सिक्स दूर


Shubman Gill
Image Source : PTI
शुभमन गिल

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB की टीम अपने घर में गुजरात टाइटन्स (GT) की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। IPL के 18वें सीजन के 14वें मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आरसीबी ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। वह पाइंट्स टेबल में 4 पाइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है। गुजरात ने भी 2 मैच खेले हैं। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी में टीम को एक जीत और एक हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात की टीम पाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। लगातार 2 जीत के बाद आरसीबी की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर लगी हैं। हालांकि, मेजबान टीम के लिए गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

शुभमन गिल के निशाने पर खास शतक 

दरअसल, शुभमन गिल बेंगलुरु में आज छक्कों का खास शतक जड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 1 छक्के की दरकार है। बेंगलुरु के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही वह IPL में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह 39वें बल्लेबाज होंगे। IPL में अब तक 38 बल्लेबाजों ने 100 या उससे ज्यादा सिक्स जड़े हैं, जिसमें 23 भारतीय शामिल हैं। IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (357) के नाम है। शुभमन गिल के IPL करियर की बात की जाए तो 105 मैचों की 102 पारियों में 37.78 के औसत और 136.33 के स्ट्राइक रेट से 3287 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 316 चौके और 99 छक्के IPL में लगाए हैं। 

राहुल तेवतिया 500 रन के करीब 

गिल के अलावा गुजरात टाइटन्स के राहुल तेवतिया के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा। राहुल IPL में जीटी के लिए 500 रन पूरे करने के काफी करीब हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 2 रनों की दरकार है। 2 रन बनाते ही राहुल गुजरात की ओर से IPL में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक ये कारनामा शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या और ऋद्धिमान साहा ने किया है। 

IPL में गुजरात टाइटन्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • शुभमन गिल – 1870
  • साई सुदर्शन – 1171
  • डेविड मिलर – 950 
  • हार्दिक पांड्या – 833
  • ऋद्धिमान साहा – 824
  • राहुल तेवतिया – 498 

यह भी पढ़ें:

LSG की हार के बाद ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई चूक, पिच को लेकर ये क्या कह दिया

RCB vs GT: बेंगलुरु या गुजरात कौन मारेगा बाजी, आंकड़ों के जरिए समझे सारा गणित

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *