कैंसर का इलाज कराने बिहार से महाराष्ट्र आई 13 साल की बच्ची, कई बार बलात्कार का हुई शिकार, जानिए कैसे खुला मामला


सांकेतिक तस्वीर
Image Source : FREEPIK
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के बदलापुर पूर्वी थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर को पता चला कि उसके पेट में भ्रूण पल रहा है। इस मामले में पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार से इलाज के लिए आई थी महाराष्ट्र

मिली जानकारी के अनुसार, कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की इलाज के लिए बिहार राज्य से महाराष्ट्र के बदलापुर में आई थी। उस समय एक परिचित ने नाबालिग लड़की के लिए बदलापुर में रहने की व्यवस्था की और उसके इलाज में मदद कर रहा था। 

कीमो ट्रीटमेंट में गर्भवती होने का चला पता

इस बीच, उसने कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया और वह गर्भवती हो गई। कैंसर पीड़िता को किमो ट्रीटमेंट से गुजरना पडता है। जब इस लड़की को कीमो ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया तो एक आश्चर्यजनक बात सामने आई। इलाज के दौरान पता चला कि लड़की गर्भवती है।

आरोपी शख्स गिरफ्तार

पीड़िता के परिवार की शिकायत पर बदलापुर पूर्वी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। यह दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता के एक परिचित ने किया है।  इस मामले में आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सुनील शर्मा की रिपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *