Apr 05, 2025
7:14 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 25 रनों से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई को 25 रनों से हराया। दिल्ली के तरफ से सबसे अधिक दो विकेट विपारज निगम को मिले।
Apr 05, 2025
7:09 PM (IST)
19 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने बनाया 143 रन। चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 41 रन बनाने हैं।
Apr 05, 2025
7:02 PM (IST)
18 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने अपने पांच विकेट गंवाकर बनाए 130 रन। क्रीज पर एमएस धोनी 23 रन और विजय शंकर 53 रन बनाकर अभी मौजूद हैं। चेन्नई को जीत के लिए रन 12 गेंदों में रन बनाने हैं।
Apr 05, 2025
6:57 PM (IST)
विजय शंकर ने जड़ा अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई के तरफ से विजय शंकर ने 43 गेंदों में जड़ा अर्धशतक।
Apr 05, 2025
6:54 PM (IST)
16 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने अपने पांच विकेट के नुकसान पर बनाए 112 रन। क्रीज पर एमएस धोनी 11 रन और विजय शंकर 48 रन बनाकर अभी मौजूद हैं। चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 72 रन और बनाने हैं।
Apr 05, 2025
6:46 PM (IST)
15 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
15 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर बनाए 106 रन। क्रीज पर एमएस धोनी और विजय शंकर अभी मौजूद हैं। चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 78 रन और बनाने हैं।
Apr 05, 2025
6:33 PM (IST)
12 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर बनाए 80 रन। क्रीज पर एमएस धोनी और विजय शंकर अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
6:28 PM (IST)
चेन्नई को लगा पांचवां झटका
रवींद्र जडेजा के रूप में की टीम को लगा पांचवां झटका। वह 2 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने एमएस धोनी आए हैं।
Apr 05, 2025
6:22 PM (IST)
विपारज निगम को मिली दूसरी सफलता
शिवम दुबे के रूप में चेन्नई की टीम को लगा चौथा झटका। वह 18 रन बनाकर विपारज निगम का शिकार बने हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा आए हैं।
Apr 05, 2025
6:17 PM (IST)
9 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने तक चेन्नई की टीम ने अपने तीन विकेट गंवाकर बनाए 59 रन। क्रीज पर अभी विजय शंकर और शिवम दुबे मौजूद हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 66 गेंदों में 125 रन और बनाने हैं।
Apr 05, 2025
6:12 PM (IST)
8 ओवर्स के बाद चेन्नई को स्कोर
8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने अपने तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 52 रन। क्रीज पर अभी विजय शंकर और शिवम दुबे मौजूद हैं। चेन्नई की टीम को जीत के लिए 72 गेंदों में 132 रन और बनाने हैं।
Apr 05, 2025
6:04 PM (IST)
पावरप्ले के बाद चेन्नई का स्कोर
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक अपने तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 46 रन। क्रीज पर विजय शंकर 11 रन और शिवम दुबे 5 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
6:02 PM (IST)
डेवोन कॉन्वे हुए आउट
डेवोन कॉन्वे के रूप में चेन्नई की टीम को लगा तीसरा झटका। वह 14 गेंदों में 13 रन बनाकर विपारज निगम का शिकार बने हैं।
Apr 05, 2025
5:52 PM (IST)
4 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई की टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 24 रन। क्रीज पर विजय शंकर 2 रन और डेवोन कॉन्वे 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 05, 2025
5:47 PM (IST)
तीन ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर
तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई ने दो विकेट के नुकसान पर बनाए 20 रन। क्रीज पर विजय शंकर और डेवोन कॉन्वे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 05, 2025
5:45 PM (IST)
चेन्नई को लगा दूसरा झटका
कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के रूप में चेन्नई की टीम को लगा दूसरा झटका। वह मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने विजय शंकर आए हैं।
Apr 05, 2025
5:41 PM (IST)
चेन्नई को लगा पहला झटका
रचिन रवींद्र के रूप में चेन्नई की टीम को लगा पहला झटका। वह मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए हैं। क्रीज पर बल्लेबाजी करने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आए हैं।
Apr 05, 2025
5:34 PM (IST)
एक ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई ने बनाए 10 रन। क्रीज पर रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे अभी मौजूद हैं। मिचेल स्टार्क ने अपने पहले ओवर में दिए 6 रन।
Apr 05, 2025
5:29 PM (IST)
चेन्नई की पारी हुई शुरू
184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई के तरफ से ओपन करने आए है रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे वहीं दिल्ली के तरफ से गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए हैं।
Apr 05, 2025
5:14 PM (IST)
दिल्ली ने चेन्नई को दिया 184 रनों का टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में अपने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 183 रन और चेन्नई को दिया 184 रनों का लक्ष्य। दिल्ली के तरफ से सबसे अधिक 77 रन केएल राहुल ने बनाए हैं।
Apr 05, 2025
5:12 PM (IST)
दिल्ली को लगा छठा झटका
आशुतोष शर्मा के रूप में दिल्ली को लगा छठा झटका। क्रीज पर बल्लेबाजी करने विपारज निगम आए हैं।
Apr 05, 2025
5:10 PM (IST)
केएल राहुल हुए आउट
मथीशा पथिराना को मिली सफलता। केएल राहुल के रूप में दिल्ली को लगा पांचवां झटका। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने आशुतोष शर्मा आए हैं।
Apr 05, 2025
5:05 PM (IST)
19 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
19 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने अपने 4 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
4:59 PM (IST)
18 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने अपने 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स 11 रन और केएल राहुल 72 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
4:52 PM (IST)
समीर रिजवी हुए आउट
खलील अहमद को मिली दूसरी सफलता। उन्होंने समीर रिजवी को पवेलिएन भेजा है। अब बल्लेबाजी करने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।
Apr 05, 2025
4:46 PM (IST)
16 ओवर्स के बाद दिल्ली को स्कोर
16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने अपने तीन विकेट गंवाकर 146 रन बना लिए हैं। क्रीज पर समीर रिजवी 20 रन और केएल राहुल 68 रन बनाकर दोनों ही प्लेयर्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 05, 2025
4:37 PM (IST)
14 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
14 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली की टीम ने अपने तीन विकेट के नुकसान पर बनाए 121 रन। क्रीज पर समीर रिजवी 12 रन और केएल राहुल 51 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
4:34 PM (IST)
केएल राहुल ने जड़े अर्धशतक
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिए हैं।
Apr 05, 2025
4:29 PM (IST)
12 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
12 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली कैपिटल्स ने 103 रन बना लिए हैं। क्रीज पर समीर रिजवी 4 रन और केएल राहुल 42 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
4:24 PM (IST)
कप्तान अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली को लगा तीसरा झटका
दिल्ली को लगा तीसरा झटका। कप्तान अक्षर पटेल 14 गेंद में 21 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने समीर रिजवी आए हैं।
Apr 05, 2025
4:19 PM (IST)
10 ओवर्स के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
10 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने दो विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल 12 गेंदों में 20 रन और केएल राहुल 23 गेंदों में 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 05, 2025
4:15 PM (IST)
9 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
9 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली ने दो विकेट के नुकसान पर बनाए 76 रन। क्रीज पर कप्तान अक्षर 18 रन पटेल और केएल राहुल 25 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 05, 2025
4:09 PM (IST)
8 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
8 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने अपने दो विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान अक्षर पटेल और केएल राहुल अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
4:06 PM (IST)
अभिषेक पोरेल हुए आउट
अभिषेक पोरेल के रूप में दिल्ली को लगा दूसरा झटका। वह रवींद्र जडेजा की गेंद पर 20 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने कप्तान अक्षर पटेल आए हैं।
Apr 05, 2025
4:00 PM (IST)
पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक अपने एक विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केएल राहुल 19 रन और अभिषेक पोरेल 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही प्लेयर्स को अच्छी शुरुआत मिल चुकी है।
Apr 05, 2025
3:51 PM (IST)
4 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक विकेट गंवाकर 32 रन बनाए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल 24 रन और केएल राहुल 8 रन बनाकर अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
3:46 PM (IST)
तीन ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर
तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 24 रन। क्रीज पर अभिषेक पोरेल 22 रन और केएल राहुल 2 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 05, 2025
3:40 PM (IST)
दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर
दो ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल अभी मौजूद हैं।
Apr 05, 2025
3:36 PM (IST)
एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर
एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 1 रन। क्रीज पर अभिषेक पोरेल और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Apr 05, 2025
3:35 PM (IST)
दिल्ली को लगा पहला झटका
जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रूप में दिल्ली को लगा पहला झटका। वह खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए हैं। अब क्रीज पर बल्लेबाजी करने अभिषेक पोरेल आए हैं।
Apr 05, 2025
3:30 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स की पारी हुई शुरू
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से ओपन करने आए जेक फ्रेजर-मैकगर्क और केएल राहुल वहीं चेन्नई के तरफ से गेंदबाजी करने आए हैं खलील अहमद।
Apr 05, 2025
3:11 PM (IST)
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
चेन्नई सुपर किंग्स: शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस।
दिल्ली कैपिटल्स: मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।
Apr 05, 2025
3:10 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स टीम की प्लेइंग 11
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपारज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।
Apr 05, 2025
3:08 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स टीम की प्लेइंग 11
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
Apr 05, 2025
3:05 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स टीम के बीच मुकाबले में दिल्ली टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
Apr 05, 2025
2:37 PM (IST)
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 87 मैच खेले गए हैं। इनमें से 48 मैच उस टीम ने जीते हैं, जिसने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 37 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है।
Apr 05, 2025
2:28 PM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
Apr 05, 2025
2:08 PM (IST)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीसा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉनवे, शेख रशीद, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी, दीपक हुडा।