जयपुर हिट एंड रन केस: आरोपी उस्मान खान निकला कांग्रेस का कार्यकर्ता, हुआ गिरफ्तार, नशे में चला रहा था गाड़ी


जयपुर हिट एंड रन मामले का आरोपी
Image Source : INDIA TV
जयपुर हिट एंड रन मामले का आरोपी

जयपुर हिट एंड रन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हिट एंड रन मामले में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आरोपी उस्मान खान के बारे में पता चला है कि वो कांग्रेस का कार्यकर्ता है। पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। आरोपी उस्मान राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुआ था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उस्मान जयपुर के शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला है। 

कार से निकल रही थी चिंगारी

आरोपी उस्मान की विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री है। जिस वक्त उस्मान गाड़ी चला  रहा था, वह बुरी तरह से नशे में था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसका अंदाजा और सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है। हिट एंड रन के दौरान उस्मान की कार के पीछे से चिंगारी निकल रही थी।

आरोपी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

जयपुर हिट एंड रन केस को लेकर पब्लिक का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जयपुर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। नाहरगढ़ थाने के बाद जबरदस्त प्रोटेस्ट हो रहा है। गुस्साई भीड़ टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

तीन लोगों की गई जान

जयपुर हिट एंड रन केस में उस्मान खान की कार के नीचे कुचलकर 50 साल की ममता कंवर और 37 साल के अवधेश पारीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुबह वीरेन्द्र सिंह नाम के एक और युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है।

8 सेज्यादा लोगों को कुचला

सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे जयपुर में तेज रफ्तार SUV कार ने सड़कों पर कोहराम मचा दिया था। जब नशे में धुत फैक्ट्री मालिक एवं कांग्रेस नेता उस्मान ने शहर के भीड़ भरे इलाके में 6 से 7 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में SUV दौड़ाई थी। इस जगह उसने 4 से 5 जगह लोगों को टक्कर मारी थी। पैदल चल रहे और गाड़ी सवार 8 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया था।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *