आंधी-तूफान और बारिश, कई जगहों पर गिरे ओले, जानिए दिल्ली-NCR, UP, बिहार समेत इन राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?


दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हुई बारिश
Image Source : PTI
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हुई बारिश

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। यूपी, बिहार और हरियाणा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली में आंधी के साथ हुई बारिश के चलते एक लोगों की मौत हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार

दिल्ली के तापमान में काफी कमी आई है। जहां पहले तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। वहीं, अब बारिश के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शनिवार को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

पूर्वी यूपी में ओलावृष्टि की आशंका

यूपी के कई जिलों में आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर जैसे शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। 

हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

हरियाणा में दौरान छिटपुट बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। गुरुग्राम, सोनीपत जैसे इलाकों में मौसम बदल सकता है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में आंधी आने की संभावना

बिहार में हल्की बारिश के साथ कुछ जिलों में ओलावृष्टि संभव है। बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी जैसे क्षेत्रों में हाल ही में आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

एमपी के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा जैसे क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो सकता है। अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *