Krrish 4 के चर्चों के बीच प्रियंका चोपड़ा संग दिखे ऋतिक रोशन, फोटो देख बोले फैंस- ‘स्क्रिप्ट का डिस्कशन’


Priyanka Chopra
Image Source : INSTAGRAM
ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा संग शेयर की फोटो।

ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। 12 साल बाद इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी दर्शकों के बीच दस्तक देगी। ये फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है। पहला तो 12 साल के लंबे इंतजार के बाद कृष 4 दर्शकों के बीच होगी और दूसरा कि ऋतिक रोशन इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन भी करने जा रहे हैं। जी हां, इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी अब ऋतिक ने अपने हाथों में ले ली है। इस बीच फैंस ये जानने को भी बेताब हैं कि आखिर कृष 4 में ऋतिक संग कौन सी हसीना नजर आएगी। कृष 4 की लीड एक्ट्रेस को लेकर अब तक सस्पेंस था, जो अब खत्म होता नजर आ रहा है।

कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा की हुई एंट्री?

कृष 4 की शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दूसरी तरफ फिल्म की लीड हीरोइन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में खबर आई कि प्रियंका इस फिल्म में प्रिया के किरदार के साथ वापसी कर रही हैं। अब ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे लगता है कि उन्होंने इस ओर हिंट दे दिया है कि कृष 4 की लीड हीरोइन प्रिंयका चोपड़ा ही होंगी।

ऋतिक ने प्रियंका-निक और सबा संग शेयर की तस्वीर

हाल ही में ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद रहीं और देसी गर्ल के हसबैंड और सिंगर निक जोनास भी साथ में नजर आए। दरअसल, ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा के साथ निक जोनास के शो में पहुंचे थे, जहां उन्होंने साथ में पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई। अब ये तस्वीर ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

ऋतिक रोशन का पोस्ट

फोटो में ऋतिक को सबा, प्रियंका, निक और एड्रिएन वॉरेन के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं दूसरी और तीसरी फोटो निक के शो की है। फोटोज पोस्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा- ‘हम ये सोचकर गए थे कि यहां दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी, लेकिन जब हम बाहर आए तो पहले से कहीं ज्यादा हैरान और इंस्पार्यड थे। द लास्ट फाइव ईयर्स, कभी ना भुलाए जाने वाला शानदार अनुभव है। निक जोनास, आप शानदार हैं। क्या परफॉर्मेंस थी। एड्रिएन वॉरेन, आप शानदार हैं। इतना शानदार, अद्भुत शो। थिएटर, मस्ती, म्यूजिक और खाने के लिए प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद।’

फोटो पर यूजर्स के कमेंट

फोटोज पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग की चर्चा शुरू कर दी। यूजर्स का मानना है कि ऋतिक और प्रियंका की मुलाकात, कहीं ना कहीं इस ओर हिंट दे रही है कि दोनों फिर साथ नजर आने वाले हैं। एक ने कहा ‘वाह, इतने लंबे समय बाद आप दोनों को साथ देखकर बहुत खुशी हुई। उम्मीद है आप दोनों को जल्द स्क्रीन पर देख सकूंगा।’ एक अन्य ने कहा- ‘कृष 4 लोडिंग।’ एक और यूजर लिखता है- ‘कृष 4 स्क्रिप्ट डिस्कशन।’ कमेंट्स से पता चलता है कि लोग ऋतिक और प्रियंका को साथ देखने के लिए बेताब हैं।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *