
दुआ पादुकोण सिंह का नया घर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह माता-पिता के रूप में अपनी बेटी के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होने वाले हैं। हाल ही में 8 सितंबर को बेटी दुआ पादुकोण सिंह को जन्म देने वाली दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के घर मन्नत के ठीक बगल में करोड़ों का नया क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। सोशल मीडिया पर दुआ के नए आशियाने की वीडियो सामने आई है जो इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंची इमारत है, जिसमें 16 से 19 तक चार मंजिल दिखाई दे रहे हैं।
दुआ पादुकोण सिंह का नया आशियाना
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ के नए घर की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कपल समुद्र का नजारा देख सकें। दीपिका और रणवीर अब एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस को 7 सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 8 सितंबर को उनके बच्चे का जन्म हुआ। दोनों ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल।’
ट
दीपिका की आखिरी मूवी
काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में डीसीपी शक्ति शेट्टी के रूप में देखा गया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने अभी तक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।
रणवीर का वर्कफ्रंट
इस बीच, रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें रणवीर के अलावा, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस लिस्ट में एक्सेल एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित ‘डॉन 3’ भी शामिल है। इसके अलावा रणवीर ‘शक्तिमान’ और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘बैजू बावरा’ में भी नजर आने वाले हैं।