BCCI ने अचानक किया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान, इन 34 खिलाड़ियों को मिली जगह; A+ ग्रेड में सिर्फ 4 शामिल


भारतीय क्रिकेट टीम
Image Source : GETTY
भारतीय क्रिकेट टीम

BCCI Central Contracts: बीसीसीआई ने साल 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह कॉन्ट्रेक्ट 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक है। इनमें सभी 34 प्लेयर्स को चार ग्रेड में बांटा गया है, जिसमें ए+, ए, बी और सी ग्रेड हैं। भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में उन प्लेयर्स को भी जगह मिली है, जो चैंपियंस ट्रॉफी की स्क्वाड में शामिल रहे हैं।

रोहित-कोहली ए+ ग्रेड में शामिल

बीसीसीआई ने ए+ ग्रेड में सिर्फ चार ही प्लेयर्स को रखा है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। रोहित, कोहली और जडेजा टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और वह अभी सिर्फ टेस्ट और वनडे में खेलते हैं।

ग्रेड-ए में शामिल हैं 6 प्लेयर्स

ग्रेड-ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत शामिल हैं। ग्रेड-ए में बीसीसीआई ने इन 6 प्लेयर्स को ही शामिल किया है। ग्रेड-बी में बीसीसीआई ने पांच प्लेयर्स को मौका दिया है। इनमें सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल हैं।

(खबर अपडेट हो रही है)

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *