हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IPS और 13 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?


IPS आधिकारियों का ट्रांसफर
Image Source : FILE PHOTO
IPS आधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक बड़ा फेरबदल कर 42 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया। इस ट्रांसफर लिस्ट में कुछ वरिष्ठ अधिकारी और कई जिलों के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में प्रशासनिक आधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश सोमवार देर रात जारी किया गया है।

सिबाश कविराज नियुक्त किए गए पंचकूला के पुलिस आयुक्त 

सरकारी आदेश के अनुसार, 42 आईपीएस अधिकारियों के अलावा सरकार ने तत्काल प्रभाव से हरियाणा पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सरकार के आदेश के अनुसार, अंबाला रेंज पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सिबाश कविराज को राकेश कुमार आर्य की जगह पंचकूला का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

रोहतक रेंज के IGP नियुक्त किए गए वाई पूरन कुमार

राकेश कुमार आर्य को आईजीपी (कानून-व्यवस्था) पंचकूला के पद पर ट्रांसफर किया गया है। हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के आईजीपी वाई. पूरन कुमार को के.के. राव के स्थान पर रोहतक रेंज का आईजीपी नियुक्त किया गया है। 

सरकार के आदेश के अनुसार, गुरुग्राम के भोंडसी स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन की डीआईजी संगीता कालिया को गुरुग्राम का संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *